Sunday , September 20 2026
Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality

पंजाब में 3 अप्रैल को बंद रहेंगे बस-स्टैंड, PRTC-PUNBUS यूनियन ने किया ऐलान, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब में पंजाब रोजवेज के कच्चे मुलाजिमों को पक्का किए जाने की मांग को लेकर आज (मंगलवार को) जालंधर में यूनियन द्वारा बड़ा ऐलान किया गया। पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न यूनियन ने ऐलान किया है कि 3 अप्रैल यानी गुरुवार को राज्य के सभी बस स्टैंड दो घंटे के लिए बंद किए जाएंगे।

साथ ही 6, 7 और 8 अप्रैल को रोडवेज में काम करने वाले कच्चे मुलाजिमों द्वारा पूर्ण तौर पर हड़ताल की जाएगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि, पंजाब सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया, उस बजट में कोई भी ऐलान ऐसा नहीं है, जिससे सुनिश्चित हो सके कि हमारे कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा।

पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि, पिछले काफी समय से हमारी पंजाब सरकार से मुलाजिमों को पक्का करने सहित कई मांगें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और अब सीएम सरदार भगवंत सिंह मान से भी हमारी चर्चा हुई है।

मगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई। इस सरकार से बातचीत करते हुए हमें तीन साल हो चुके हैं। हमने छोटे-छोटे प्रदर्शन भी किए, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। हमने पहले सोचा कि हमारी हड़ताल के चलते पंजाब की माताओं और बहनों को परेशानी न हो। मगर सरकार ने हमारी एक नहीं सुनी। जिसके चलते हमें ये ऐलान करना पड़ा। पंजाब सरकार से दस हजार नई बसें खरीदने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!