Sunday , September 20 2026
Breaking News
Screenshot

जालंधर में मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा में हंगामा: श्री देवी तालाब मंदिर में दो गैंगस्टर गुटों के बीच झड़प, पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

जालंधर, (PNL) : श्री देवी तालाब मंदिर में रविवार को आयोजित शुक्राना यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब गैंगस्टरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर के अंदर ही एक-दूसरे पर ईंटें फेंकी जाने लगीं। एक गैंग ‘द’ नाम के गैंगस्टर का था तो दूसरा गुट ‘अ’ नाम के गैंगस्टर का था।

घटना के समय जालंधर नॉर्थ के हल्का इंचार्ज और जालंधर के मेयर विनीत धीर भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मेयर  की ओर से आज शुक्राना यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए थे। इसी दौरान दोनों गुट भी वहां पहुंच गए और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और झड़प के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हालांकि, इस घटना का अभी तक कोई वीडियो सामने नहीं आया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!