Monday , August 10 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान ने चरणजीत चन्नी को दी 31 मई दोपहर 2 बजे तक डैडलाइन, बोले-खिलाड़ी का नाम खुद बता दो नहीं तो मैं…

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आखिरकार पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को डैडलाइन दे दी है। मान ने ट्वीट करके कहा-मानयोग चरणजीत चन्नी जी आदर सहित आपको 31 मई दोपहर 2 बजे तक का समय दिया जा रहा है। अपने भतीजे-भांजे की तरफ से पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ी से नौकरी के बदले 2 करोड़ रुपए रिश्वत बारे सारी जानकारी जनता को बता दो। नहीं तो 31 मई दो बजे के बाद मैं सबको तस्वीरें, नाम और खिलाड़ी से मिलने वाली जगह के बारे में बताउंगा।

सीएम मान के इस ट्वीट से पंजाब की राजनीति में फिर से हलचल मच गई है। बता दें कि धर्मशाला में आईपीएल मैच देखकर लौटे भगवंत मान ने बड़ा खुलासा किया था। मान ने कहा था कि चरणजीत चन्नी के भतीजे-भांजे ने पंजाब किंग्स के एक खिलाड़ी से नौकरी लगवाने के लिए 2 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में चन्नी ने गुरुद्वारा साहिब जाकर कहा था कि अगर उसने किसी खिलाड़ी से रिश्वत मांगी तो उसका कुछ ना रहे। फिलहाल अब 31 मई दो बजे के बाद सीएम जो भी खुलासा करेंगे, उससे राजनीति में भूचाल आने वाला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के …

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक …

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए …

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!