Saturday , October 31 2026
Breaking News

सऊदी में बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले कर रहा हूती, कितना नुकसान हुआ?

न्यूज डेस्क, (PNL) : यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब पर धावा बोल दिया. हूतियों ने सऊदी के दक्षिण पश्चिमी इलाकों समेत खमीस और मुशैत में एक के बाद एक कई मिसाइल और ड्रोन दागे हैं, जिसमें सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया. इन हमलों में 13 आम नागरिक जख्मी हुए हैं. वहीं सऊदी ने अपने तीन शहर खमीस मुशैत (Khamis Mushait), आभा (Abha) और ताइफ (Taif) में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है.

हूतियों ने सऊदी अरब के खमीस मुशैत , आभा और ताइफ शहरों में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया. यमन में वैधता का समर्थन करने वाले गठबंधन ने मंगलवार को बताया कि सऊदी अरब के तीन शहरों पर हूती विद्रोहियों के हमलों में 13 नागरिक घायल हो गए.इन हमलों में सात घरों और दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

हमलों में 13 नागरिक जख्मी

गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल मलिकी ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने सोमवार को खमीस मुशैत , आभा और ताइफ में नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. उन्होंने कहा कि हमलों में 13 नागरिक घायल हुए हैं. इन हमलों में आम नागरिकों को मामूली से लेकर मध्यम स्तर की चोटें आईं हैं.

हूती विद्रोहियों की तरफ से हमले जारी

अल-मलिकी ने कहा कि हूती विद्रोहियों की तरफ से लगातार जानबूझकर और बार-बार किए जा रहे हमले उनके बढ़ते आक्रामक रुख को दिखाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हूती लगातार नागरिकों और नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51, आत्मरक्षा के सिद्धांत और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुसार सऊदी संप्रभुता, नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए हमलों का जिम्मेदारीपूर्वक और दृढ़ता से जवाब देगा.

‘हमलों को रोकने उठाएंगे जरूरी कदम’

अल-मलिकी ने आगे कहा कि गठबंधन भविष्य में होने वाले हमलों को रोकने के लिए सभी जरूरी सैन्य और परिचालन कदम उठाएगा. साथ ही हूती विद्रोहियों की तरफ से की जा रही शत्रुतापूर्ण गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

छह इलाकों में टला खतरा

इधर सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि अब खतरा टल गया है. डिफेंस ने घोषणा की है कि जेद्दा, यानबू, ताइफ़, अल-उला, आभा और जाज़ान इन छह इलाकों में खतरा टल गया है. हालांकि इसके बाद भी लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है.

नागरिकों से की ये अपील

एक अन्य बयान में अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन जारी रखने की अपील की है. इसके साथ ही, लोगों से इलाके में भीड़ लगाने या वहां वीडियो बनाने से बचने और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत देने का आग्रह किया है.

2 बच्चों समेत 3 की मौत

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिमी ताइफ़ प्रांत के धुबाब और मकबाना जिलों पर हुए इन हमलों में दो अन्य लोग घायल भी हुए.

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार से जुड़े सशस्त्र बलों ने हूती विद्रोहियों से कुछ ठिकानों को वापस अपने कब्जे में ले लिया है. प्रांत में संघर्ष तेज होने के बीच सरकारी बल अब आगे बढ़ रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!