Sunday , November 1 2026
Breaking News

गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी कनाडा से डिपोर्ट:पंजाब AGTF ने हिरासत में लिया, अमेरिका में अनमोल बिश्नोई को दी थी मदद

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी करमवीर सिंह को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया है। करमवीर सिंह को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद भारत लाया गया था। करमवीर लॉरेंस से जुड़े नेटवर्क के लिए काम करता था।पंजाब पुलिस के अनुसार, करमवीर सिंह ने अमेरिका में लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था। यानी उसके रहने, छिपने और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं में मदद की थी। इसी वजह से पंजाब पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। करमवीर सिंह के खिलाफ SAS नगर के स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज है। इस मामले में IPC, आर्म्स एक्ट और पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

करमवीर सिंह पर पहले से दर्ज हैं ये मामले…

  • 3 सितंबर को जारी किया गया था LOC: करमवीर सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की AGTF ने 3 सितंबर 2026 को उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। LOC जारी होने के बाद उसके भारत आने पर सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद जब उसे कनाडा से डिपोर्ट कर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट लाया गया तो AGTF पंजाब की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

  • हत्या से लेकर रंगदारी तक के मामले दर्ज: पुलिस के मुताबिक, करमवीर सिंह का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करमवीर सिंह किन-किन लोगों के संपर्क में था और विदेश में रहते हुए वह गैंगस्टर नेटवर्क के लिए किस तरह काम कर रहा था। जांच में उसके संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

  • विदेश से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस की नजर: पंजाब पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर नेटवर्क के सदस्य विदेश में रहकर भारत में अपने साथियों के जरिए आपराधिक गतिविधियां चलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। करमवीर सिंह की गिरफ्तारी को इसी कार्रवाई की एक अहम कड़ी माना जा रहा है।

गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी पंजाब पुलिस ने कहा है कि ट्रांसनेशनल यानी विदेशों से संचालित हो रहे गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। विदेश में छिपे या वहां से आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले वांछित आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!