Sunday , November 1 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी और शाह को महाराष्ट्र से मिली बड़ी राहत? NDA को समर्थन देकर अजित पवार बने बड़ी वजह

मुंबई, (PNL) : महाराष्ट्र में रविवार (2 जुलाई) का दिन सियासी भूचाल लाने वाला रहा. एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के एक फैसले ने महाराष्ट्र में बीजेपी का पलड़ा भारी कर दिया है. अजित पवार को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाने के बाद खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे तीन इंजन वाली सरकार बताया है और उनका स्वागत करते हुए कहा कि अब उनकी सरकार को ट्रिपल इंजन मिल गया है.

महाराष्ट्र में हुए इस सियासी उलटफेर ने केंद्र की मोदी सरकार को भी बड़ी राहत दी है.  लोकसभा चुनाव 2024 में एक साल से भी कम का समय बचा है और उससे पहले महाराष्ट्र में आया राजनीतिक भूचाल बीजेपी के हक में आया है. अजित पवार ने बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन यानी एनडीए का दामन थामकर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत दी है. चलिए आपको समझाते हैं एनसीपी की इस टूट का लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कैसे फायदा होगा.

दरअसल, महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जोकि उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर हैं. एनसीपी की महाराष्ट्र में अच्छी खासी पकड़ है. एनसीपी चीफ शरद पवार को विपक्षी दलों के संभाविक महागठबंधन का सूत्रधार माना जा रहा है. इसी बीच अब उनके परिवार में ही फूट पड़ गई है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाते हैं तो इससे कहीं न कहीं बीजेपी के लिए खतरा तो होगा ही.

अजित पवार की बगावत बन सकती है बीजेपी की जीत

पहले शिवसेना और अब एनसीपी में हुई बगावत से दोनों पार्टियां दो धड़ों में बंट गई हैं. शिवसेना का शिंदे गुट पहले से ही एनडीए के साथ है. अब अजित पवार का साथ मिलने से राज्य में बीजेपी की ताकत और बढ़ गई है. अजित पवार की बगावत को इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

‘इस बार विपक्ष का लोकसभा में एक भी सीट जीतना मुश्किल’

एकनाथ शिंदे ने अजित पवार के गठबंधन का हिस्सा बनने के बाद खुद कहा, “कैबिनेट में सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय है. हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एक साथ आए हैं. विपक्ष को लोकसभा चुनाव में 4-5 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार वे ऐसा करने में भी कामयाब नहीं होंगे. विपक्ष को उतनी सीटें मिलना भी मुश्किल होगा.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

पंजाब के हालातों पर 4 को संगरूर में गरजेंगे राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी बोले-नशा, गैंगस्टरवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन आंदोलन

जालंधर, (PNL) : पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन जैसे मुद्दों को लेकर …

ब्रेकिंग : लुधियाना में रेत कारोबारी और उसकी बेटी पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, एक गोली लड़की की गर्दन में फंसी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में गुरुवार तड़के फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई …

पंजाब में चुनाव से पहले बड़े फैसलों की तैयारी! CM भगवंत मान ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने स्पेशल सेशन के बाद अब कैबिनेट मीटिंग बुला ली है। …

पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना पर उत्तराखंड में कार्रवाई! हरिद्वार में 3 बसें सीज, भाजपा सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल

हरिद्वार/पंजाब, (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने …

बड़ी खबर : टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों को बड़ी राहत, अब मात्र इतने रुपए में मिलेगा सालाना पास, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे …

पंजाब में मेडिकल स्टोर वाले नहीं बेचेंगे दवाईयां : केमिस्टों का फैसला, दुकानों से वापस होगा स्टॉक; पुलिस रेड का विरोध

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के तमाम केमिस्टों ने प्रेगाबालिन और अन्य सभी हैबिट फॉर्मिंग ड्रग्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!