Saturday , October 3 2026
Breaking News

चंडीगढ़ कोर्ट बोला- एक गलती से कोई आदतन अपराधी नहीं:6 साल का रिकॉर्ड गिनाया; जेल वाली अवधि पूरी सजा, हेरोइन बरामदगी मामले में राहत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में हेरोइन बरामदगी मामले में दोषी ठहराए गए युवक को NDPS एक्ट की स्पेशल कोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने उसे दोबारा जेल भेजने के बजाय पहले ही बिताई अवधि को उसकी पूरी सजा मान लिया। 6 साल तक नियमित रूप से कोर्ट में पेश होने, किसी दूसरे अपराध में शामिल नहीं होने और खुद को सुधारने के प्रयासों को अदालत ने आधार बनाया। जज रमन गोखलेनी ने कहा कि एक गलती के आधार पर किसी व्यक्ति को आदतन अपराधी नहीं माना जा सकता। आपराधिक न्याय व्यवस्था का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि व्यक्ति को सुधारकर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना भी है। अदालत ने अबिनाश के पिछले छह साल के आचरण को विशेष रूप से ध्यान में रखा।

कोर्ट ने क्या कहा विस्तार से पढ़िए…

  • किसी भी सुनवाई से बचने की कोशिश नहीं की: कोर्ट के मुताबिक वह मामले की सुनवाई के दौरान लगातार नियमित रूप से पेश होता रहा। उसने किसी भी सुनवाई से बचने की कोशिश नहीं की। न ही किसी तारीख पर गैरहाजिर रहा। इतने लंबे समय तक केस चलने के बावजूद उसके खिलाफ किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की बात सामने नहीं आई।

  • अबिनाश ने अपने व्यवहार में सुधार किया: अदालत ने माना कि इस अवधि में अबिनाश ने अपने व्यवहार में सुधार किया। उसने ईमानदारी से काम किया और सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश की। कोर्ट के सामने ऐसा कोई साक्ष्य भी नहीं था, जिससे यह साबित हो कि वह नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या तस्करी में शामिल रहा हो।

  • आदतन अपराधी नहीं माना जा सकता: जज रमन गोखलेनी ने टिप्पणी की कि अबिनाश से यह गलती कम उम्र में हुई थी। केवल इस एक घटना के आधार पर उसे आदतन अपराधी नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति के पूरे आचरण को केवल एक आपराधिक मामले के आधार पर तय नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब वह बाद के वर्षों में अपराध से दूर रहा हो।

  • सुधारने का अवसर देना उद्देश्य: अदालत ने यह भी कहा कि आपराधिक न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य दोषी व्यक्ति को सुधारने का अवसर देना और उसे समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है। इस मामले में पिछले छह वर्षों के दौरान अबिनाश का व्यवहार इस दिशा में उसके प्रयास को दिखाता है।

  • सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है: बिनाश ने अदालत के सामने अपने भविष्य को लेकर भी पक्ष रखा। उसने बताया कि वह अविवाहित है और सरकारी नौकरी हासिल करना चाहता है। उसका कहना था कि अगर उसे अब दोबारा जेल भेजा गया या लंबी सजा भुगतनी पड़ी तो उसके भविष्य पर इसका असर पड़ेगा। उसकी इस दलील को भी अदालत ने ध्यान में रखा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोषसिद्धि अपने आप में उसके भविष्य में रोजगार पाने के रास्ते में बाधा नहीं बनेगी।

2020 में 54 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था मामला साल 2020 का है। पुलिस ने सेक्टर-23 निवासी अबिनाश को 54 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उसे दोषी करार दिया। इसके बाद जब सजा तय करने की बारी आई तो कोर्ट ने उसके मौजूदा आचरण और पिछले छह वर्षों के रिकॉर्ड को भी देखा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कच्चा तेल ले जा रहे टैंकर पर हमला, 5 भारतीयों को बचाया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर …

Abhishek Sharma ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका सबसे तेज अर्धशतक, मारे 7 छक्के

  स्पोर्ट्स  , (PNL) :  पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा ने कहर …

लुधियाना में i-20 कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद खंभे से टकराई कार

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर …

नकोदर में टेंट हाउस के बाहर से बोलेरो चोरी:शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों से लोगों में रोष, गश्त बढ़ाने की मांग

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर शहर के मुख्य शंकर चौक बाईपास पर स्थित सिडाना …

लुधियाना में युवक की किरच मारकर हत्या:पेट की अंतड़ियां बाहर आईं, खाना लेने घर से निकला था; 2 बच्चों का पिता

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना के साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार …

जालंधर में घर से ₹1.5 लाख कैश और सोना चोरी:अलमारियों के ताले तोड़े, गद्दे-ड्रेसिंग टेबल भी खंगाली; वृंदावन दर्शन को गया था परिवार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के उदय नगर में चोरों ने ऐसे घर को निशाना बनाया, …

LPU हिंसा- जेम्स दहिया का VIDEO आया सामने:हिंसा में सिगरेट का धुआं उड़ाता दिख रहा, बोला-जो कुछ किया निस्वार्थ भाव से किया है

 जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में गिरफ्तार जेम्स दहिया …

बड़ी खबर : परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जालंधर कैंट से हैं विधायक

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच …

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामे के 2 साजिशकर्ता अरेस्ट:सोशल मीडिया पर छात्रों को उकसाया; DSP बोले-आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पटियाला , (PNL) : पटियाला पुलिस ने राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 और 26 …

सिख जत्थेबंदियों ने SGPC प्रधान का इस्तीफा मांगा:चावला रेप मामले में जालंधर में की प्रेसवार्ता; कहा-18 अक्टूबर को अकाल तख्त को मांगपत्र देंगे

जालंधर , (PNL) : श्री आनंदपुर साहिब से एसजीपीसी के पूर्व सदस्य और शिरोमणि अकाली दल …

बेअदबी कानून पर मान सरकार और अकाल तख्त साहिब के बीच फिर मंथन, इतने दिन बाद चंडीगढ़ में बैठक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े जागत …

अमृतसर में खड़ी 2 बसों में लगी आग:पहले एक में उठीं लपटें, फिर खुद चलकर दूसरी से टकराई; शॉर्ट सर्किट की आशंका

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शक्ति बस सर्विस की दो बसों में आग लग गई। …

तरनतारन में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया

अमृतसर, (PNL): पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने घुसपैठ की कोशिश …

जालंधर पहुंचे डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी जसदीप गिल:जोनल सेक्रेटरी तलवाड़ की माता के निधन पर जताया शोक

जालंधर , (PNL) : राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल आज जालंधर पहुंचे। …

Lovely Professional University में हिंसा फैलाने वाले 20 आरोपी पहचाने:7 स्टूडेंट्स समेत 9 गिरफ्तार; मिग पर चढ़ने वाला भी पकड़ा

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!