Sunday , November 1 2026
Breaking News

भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान बचाने वालों को इतने हजार रुपए देगी पंजाब सरकार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार सडक़ हादसों में राज्य के लोगों की जान बचाने के लिए एक नई स्कीम लागू करने जा रही है जिसके तहत सडक़ हादसों के पीडितों की जान बचाने वाले मददगार व्यक्तियों को 5-5 हज़ार रुपए ईनाम राशि के तौर पर दिए जाएंगे।

यहां पंजाब भवन में ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब राज्य सडक़ सुरक्षा कौंसिल की मीटिंग के दौरान यह फ़ैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत मददगार व्यक्ति को अस्पताल के डाक्टर या पुलिस द्वारा “गुड्ड समारीटन सर्टीफिकेट” दिया जाएगा जिसके साथ वह डिप्टी कमिशनर दफ़्तर के जरिए यह राशि लेने के योग्य होगा।

पंजाब राज्य सडक़ सुरक्षा कौंसिल के चेयरमैन स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस स्कीम से सडक़ हादसों में ज़ख्मी हुए लोगों की समय रहते जान बचाने की प्रक्रिया को उत्साह मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का प्रमुख उद्देश्य नकद पुरुस्कार और सर्टिफिकेट देकर आम लोगों का मनोबल बढ़ाना है ताकि वह सडक़ हादसों के पीड़ित की एमरजैंसी स्थिति में मदद करने के लिए उत्साहित हो सकें।

मीटिंग के दौरान देश में पर्यटन के दूसरे सबसे बड़े केंद्र अमृतसर के लिए “ट्रैफिक़ प्रबंधन योजना” को भी स्वीकृति दी गई जिसके तहत अमृतसर को “मॉडल ट्रैफिक़ सिटी” बनाने के लिए 2.56 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। इस राशि के साथ “सडक़ सुरक्षा और एक्सीडेंट रिस्पांस यूनिट” गठित करने सहित सडक़ीय ट्रैफिक़ प्रबंधन, ऐंबूलैंसों और रिकवरी वैनों की खरीद के अलावा यातायात से संबंधित अन्य कार्य किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि इस प्राजैक्ट के लागू होने से जहां अमृतसर शहर में ट्रैफिक़ की समस्या दूर होगी, वहीं विश्व स्तर पर शहर का परिदृश्य और भी सुंदर बनेगा।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि “ज़िला सडक़ सुरक्षा समितियों” के लिए डिप्टी कमीश्नरों को पहले पड़ाव के तहत 4 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बड़े ज़िलों को 20-20 लाख रुपए और छोटे ज़िलों को 15-15 लाख रुपए की राशि दी गई है। मंत्री ने बताया कि इस राशि से ज़िलों में सडक़ सुरक्षा और ट्रैफिक़ में सुधार सहित सडक़ सुरक्षा के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी।

इसी दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बताया कि सडक़ हादसों के पीडितों के लिए स्थापित किए गए राज्य के पांच ट्रामाकेयर सैंटरें को जल्दी नई मशीनेंं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि समर्पित संस्था और आधुनिक एमरजैंसी देखभाल सुविधांओं के जरिए 10 में से 3 जानें सीधे तौर पर बचाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में पांच ट्रौमा केयर सैंटर खन्ना, जालंधर, पठानकोट, फिऱोज़पुर और फाजिल्का में बने हुए हैं और इन सैंटरें में समर्पित स्टाफ की भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है।

दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने ट्रांसपोर्ट विभाग के आधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सरकारी वाहनों में प्राथमिक सहायता किट यकीनी बनाएं। उन्होंने सरकारी ड्राइवरों के लिए प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण ज़रूरी करने हेतु कार्यवाई करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजों पर भीड़ होने की स्थिति में एक एमरजैंसी लेन खाली रखी जाए ताकि एमरजैंसी की स्थिति में एंबुलेंस को निकलने में कोई दिक्कत न आए।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चालान करने की प्रक्रिया में देरी के मद्देनज़र ट्रैफिक़ पुलिस को 500 ई-चलानिंग मशीनें दी गई हैं और 2500 ओर मशीनें जल्दी ही ट्रैफिक़ पुलिस को दी जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि मोहाली में इसी साल दिसंबर महीने से सी.सी.टी.वी. कैमरों के जरिए चालान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-22 के समय के दौरान शिनाख़्त किए गए अधिक हादसों वाले स्थानों (ब्लैक सपाटस) को दुरुस्त कर दिया गया है और नए शिनाख़्त किए गए 277 अन्य ब्लैक सपाटस को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

मीटिंग के दौरान प्रमुख सचिव ट्रांसपोर्ट स. दिलराज सिंह संधावालीया, डायरैक्टर जनरल लींड एजेंसी श्री आर. वेंकट रतनम, ए.डी.जी.पी. (ट्रैफिक़) श्री ए.एस. राय, सचिव ख़र्चा श्री मुहंमद तय्यब, पंजाब हैल्थ सिस्टमज़ निगम के एमडी श्री प्रदीप अग्रवाल, स्टेट हैल्थ एजेंसी की सीईओ श्रीमती बबीता और एन.एच.ए.आई. सहित लोक निर्माण विभाग (बी.एंड.आर), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!