Sunday , October 11 2026
Breaking News

पेट्रोल में कितना इथेनॉल? सुप्रीम कोर्ट का याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- हाई कोर्ट जाएं

न्यूज डेस्क, (PNL) : सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल पंपों को बेचे जा रहे पेट्रोल में इथेनॉल का प्रतिशत बताने और बिल में भी इथेनॉल का प्रतिशत लिखने का निर्देश देने की मांग पर सुनवाई से इनकार कर दिया. जस्टिस एमएम सुंदेश और पीबी वराले की बेंच ने यह फैसला किया. याचिकाकर्ता के वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि रसीद देखिए, इसमें इथेनॉल का कोई जिक्र नहीं है. मुझे यह जानने का अधिकार है. गोस्वामी ने कहा कि पिछली बार अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि यह एक प्रयोग था. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सरकार हलफनामे पर यह बात कहें. इस पर अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत सरकार उन्हें जवाब दे.

गोस्वामी ने कहा कि मुझे नहीं, भारत के नागरिकों को. हमें यह जानने का अधिकार है कि हम क्या खरीद रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की छूट दी.

याचिका में क्या मांग की गई थी

याचिका में मांग की गई थी कि अधिकारियों को प्रत्येक पेट्रोल डिस्पेंसिंग नोजल पर इथेनॉल के सटीक प्रतिशत का खुलासा करने का निर्देश दिया जाए. इसमें यह निर्देश देने की भी मांग की गई थी कि बेचे गए पेट्रोल में इथेनॉल का प्रतिशत स्पष्ट रूप से बताया जाए, चाहे वह ईंधन के प्रत्येक चालान, रसीद या बिल में ही क्यों न हो.

E20 के शुरू होते ही देश में बवाल

बता दें कि E20 पेट्रोल 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण है. इसका मकसद कच्चे तेल का आयात कम करना, प्रदूषण घटाना और देश में बने इथेनॉल मिले पेट्रोल का इस्तेमाल बढ़ाना है. मगर इसके शुरू होते ही देश में बवाल छिड़ गया. इसको लेकर कई लोगों ने शिकायत की. कहा गया कि पुरानी गाड़ियां जो ई-20 के लिए नहीं बनी थीं, उनमें समस्या आ सकती है.

ईंधन सिस्टम में जंग लगना, गाड़ी खराब होना या माइलेज कम होना, इस तरह की समस्याओं का जिक्र किया गया. इसके बाद कार कंपनियों ने अब जल्दी-जल्दी E20 के साथ चलने वाली नई गाड़ियां बनाई हैं. मगर 2023 से पहले बेची गई पुरानी गाड़ियों की हालत को लेकर अभी भी सवाल हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक उपभोक्ता अदालत ने मारुति सुजुकी को आदेश दिया कि वह एक व्यक्ति को नई ग्रैंड विटारा कार दे, जिसमें E20 वाला इंजन हो. उस व्यक्ति की पुरानी कार कथित तौर पर E20 ईंधन से खराब हो गई थी.

उनका कहना था कि बहुत से वाहन प्रेमी और विशेषज्ञ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की आलोचना कर रहे हैं. सरकार ने लोगों को कम इथेनॉल वाला सामान्य पेट्रोल का विकल्प दिए बिना ही E20 थोप दिया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!