Tuesday , September 1 2026
Breaking News

जालंधर में भाजपा के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:सतीश पूनिया के मीटिंग हॉल के पास पहुंचे, नारेबाजी की; बैरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स तैनात

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पंजाब भाजपा के नए इंचार्ज डॉ. सतीश पूनिया के दौरे से पहले AAP ने प्रदर्शन किया। भाजपा इंचार्ज के लायंस क्लब पहुंचने से पहले ही AAP कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। यहां AAP कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें क्लब के अंदर जाने से रोक दिया। क्लब के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। किसी भी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हाथों में तख्तियां लेकर AAP नेता सज्जन कुमार मामले को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। तख्तियों पर लिखा है- ‘कांग्रेस कातिल और भाजपा हमदर्द।’

नारेबाजी करते AAP कार्यकर्ता।

नारेबाजी करते AAP कार्यकर्ता।

सज्जन कुमार के घर जाकर शोक जताने पर कर रहे घेराव

दरअसल, 1984 के सिख विरोधी दंगों के सजायाफ्ता दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त करना भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसदों को भारी पड़ गया। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया और पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत को तलब कर कड़ी फटकार लगाई थी। उन्हें भविष्य में ऐसी अनुशासनहीनता नहीं दोहराने की सख्त हिदायत दी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा को बड़ा झटका! NCLT ने विवादित दिवालियापन फैसले पर लगाई रोक, संपत्तियों की बिक्री पर ब्रेक

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को एस्सेल ग्रुप के …

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरते ही गोवा वापस लौटा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

न्यूज डेस्क, (PNL) : इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ी …

बादशाह का दूसरी पत्नी से तलाक:चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल से 5 महीने पहले की थी शादी; रैपर भी PEC में पढ़ाई कर चुके

    चंडीगढ़ , (PNL) : रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के …

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर स्टाफ से बहस; बोले- मैनेजर को बुलाओ, फिर मत कहना

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। स्पाइसजेट …

अमृतसर में ड्रग्स और जाली नोट बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार, 1.54 किलो नशा मिला; BSF-पुलिस ने सीमा से सटे इलाकों में की सर्च

अमृतसर , (PNL) : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में BSF और पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!