Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब में हुई 550 करोड़ रुपए के स्वस्थ मिशन की शुरुआत, केजरीवाल और मान ने पहला माता कौशल्या अस्पताल किया लोगों को समर्पित

पटियाला, (PNL) : राज्य में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार को पटियाला में सरकारी क्षेत्र का अपनी किस्म का पहला माता कौशल्या अस्पताल लोगों को समर्पित किया।

अत्याधुनिक सहूलतों के साथ लैस यह अस्पताल ऐतिहासिक शहर पटियाला और इसके आसपास की लगभग 20 लाख लोगों की आबादी को स्वास्थ्य सहूलतें देगा। इस अस्पताल में 300 बैड हैं और अब इस प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्था में 66 बैडों का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल को 13.80 करोड़ रुपए की लागत के साथ अपग्रेड किया गया है और आई सी यू, एन आई सी यू और अन्य  सहूलतों के साथ लैस किया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक नयी क्रांति की शुरुआत की है। उन्होंने ऐलान किया कि लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए एक साल के अंदर राज्य भर के सभी अस्पतालों में एमरजेंसी सेवाएं चालू कर दीं जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर मरीजों के लिए अति उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रानिक इंटैंसिव केयर यूनिट ( ई आई सी यू) व्यवस्था शुरू करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक राज्य में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को सुधारने के लिए मील के पत्थर के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में अब तक 59 लाख से अधिक मरीज़ लाभ उठा चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक और सी. एम दी योगशाला के संकल्प को लोगों के बड़े हित में पूरे भारत में लागू किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की भलाई के लिए 550 करोड़ रुपए का स्वस्थ मिशन पंजाब शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वस्थ मिशन पंजाब के अंतर्गत राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों को नया रूप मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वस्थ पंजाब एप भी लांच की गई है जिससे मोबाइल पर क्लिक करने पर लोग पास के आम आदमी क्लीनिकों का पता लगा सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आम आदमी क्लीनिकों की तरह लोगों को मुफ़्त दवाएँ मुहैया करवाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष फार्मेसी शुरू की जाये। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब लोगों को मानक डॉक्टरी इलाज मुहैया करवाने के लिए एक मॉडल राज्य के तौर पर उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में स्थापित किये गए आम आदमी क्लीनिकों में लोगों को दवाएँ मुफ़्त दीं जा रही हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा जो सरकारी अस्पतालों में ’मरीज़ सुविधा केंद्र’ शुरू करने जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि अस्पताल में एन. आई. सी. यू वार्ड को अपग्रेड करके आधुनिक सहूलतों के साथ लैस किया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सराहना करते हुये कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्रांति का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद राज्य के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ़्त मुहैया करवाना है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पहले अमीर वर्ग की ही प्राईवेट अस्पतालों में मानक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच थी परन्तु अब आम आदमी को वह सभी सहूलतें यहाँ सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में मिलेंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों और स्कूल आफ एमिनेंस की तरह इन अस्पतालों की संख्या भी राज्य भर में बढ़ाई जायेगी। उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि पहले राज्य के सरकारी अस्पताल ख़स्ता हालत में थे परन्तु अब आधुनिक तकनीक के साथ लैस हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इन सहूलतों का मतदान के साथ कोई लेना- देना नहीं है, बल्कि इसका एकमात्र मकसद लोक भलाई को यकीनी बनाना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों का दौरा करके लोगों के साथ बातचीत भी की। बातचीत के दौरान मरीजों और उनके पारिवारिक सदस्यों ने सरकारी अस्पतालों में दीं जा रही सहूलतों पर पूरा संतोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दीं जा रही सहूलतें प्राईवेट अस्पतालों की अपेक्षा कहीं अधिक हैं।

मरीजों और उनके साथ मौजूद उनके वारिसों ने भी मुख्यमंत्री की तरफ से स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए बहुत सी पहलकदमियां करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आम लोगों को सुविधा देने के लिए बड़ा प्रयास सिद्ध होंगे। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से तंदुरुस्त पंजाब की सृजना करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!