Tuesday , September 29 2026
Breaking News

ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड, 23 सफाई सेवक और 23 स्कूल भी सम्मानित

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के जिन 24 गाँवों ने साफ़ सफ़ाई, तरल और ठोस अवशेष के योग्य प्रबंधन और बुनियादी स्वच्छ सहूलतों के पक्ष से उत्तम काम किये हैं उन गाँवों की पंचायतों को आज ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के मौके पर राज्य स्तरीय समागम में जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा सम्मानित किया गया। यह समागम स्थानीय म्यूंसीपल भवन, सैक्टर 35 में करवाया गया था। इसके साथ ही साफ़-सफ़ाई रखने, आसपास को ख़ूबसूरत बनाने और स्वच्छता की महत्ता के बारे जागरूकता फैलाने के लिए गाँवों के 23 स्कूलों को ‘उत्तम स्कूल’ और 23 सफ़ाई सेवकों को ‘उत्तम सफ़ाई सेवक’ का अवार्ड दिया गया।

जिम्पा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सभी गाँवों को साफ़-सुथरा बनाने के लिए सार्थक यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि गाँवों के लोगों को बुनियादी सहूलतें देना सरकार का फ़र्ज़ है और इस काम को पूरी लगन के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साफ़-सफ़ाई रखना सिर्फ़ सफ़ाई सेवकों का काम नहीं बल्कि हम सभी को इस मकसद के लिए पहल करनी चाहिए और ख़ुद आगे आकर राज्य को कूड़ा मुक्त रखने में योगदान डालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सभी अपने राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए सख़्त मेहनत कर रहे हैं और हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि हम इसकी ख़ूबसूरती पर कोई दाग़ न लगाऐं। उन्होंने इस मकसद के लिए सभी सफ़ाई सेवकों का विशेष ज़िक्र करते हुये कहा कि सफ़ाई सेवकों के सम्मान के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। जिम्पा ने कहा कि राज्य स्तरीय सम्मान हासिल करने वाली पंचायतों, स्कूल और सफ़ाई सेवक दूसरों को भी अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करें जिससे पंजाब को फिर प्रथम नंबर का राज्य बनाया जा सके।

इस मौके पर जिम्पा ने यह भी सुझाव दिया कि जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में ग़ैर-सरकारी संगठनों (एन. जी. ओज.), यूथ क्लबों और स्वयं-सेवीं संस्थाओं को लामबंद करना चाहिए जिससे लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करके उनके व्यवहार में बदलाव लाया जा सके।

काबिलेगौर है कि पंजाब सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2023 तक ’कूड़ा मुक्त भारत’ विषय से सम्बन्धित राज्य- स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ मुहिम चलाई गई थी। यह मुहिम स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय और आवास निर्माण एवं शहरी मामले मंत्रालय की एक सांझा पहल थी।

समागम में विभाग के पूर्व प्रमुख मुहम्मद इशफाक (सेवामुक्त), चीफ़ इंजीनियर जे. जे. गोयल, जसविन्दर सिंह चाहल, राज्येश खोसला और जसबीर सिंह, डायरैक्टर सेनिटेशन मैडम नवीन वर्मा के इलावा विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

सम्मान हासिल करने वाली पंचायतें/गांव, स्कूल और सफ़ाई सेवकः

‘उत्तम पिंड’ अवार्ड —–  
समागम के दौरान जिन 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का अवार्ड दिया गया उनमें धरदियो (ज़िला अमृतसर), भैनी महाराज ( बरनाला), भोडीपुरा ( बठिंडा), लंभवाली ( फरीदकोट), बाठां खुर्द ( फतेहगढ़ साहिब), पन्नीवाला माहला ( फाजिल्का), मनकिया वाला ( फ़िरोज़पुर), धमरायी ( गुरदासपुर), नारू नंगल किला ( होशियारपुर), रुड़कां कलाँ ( जालंधर), मानक ( कपूरथला), चहलां ( लुधियाना), मानक हेड़ी ( मालेरकोटला), मानबीबड़ियां ( मानसा), पत्तो जवाहर सिंह वाला ( मोगा), भून्दड़ ( श्री मुक्तसर साहिब), मोही कलाँ ( पटियाला), मनवाल ( पठानकोट), दतारपुर ( रूपनगर), घराचों ( संगरूर), भद्दलवड ( संगरूर), माजरी ( एस. ए. एस. नगर), माहल खुर्द ( एस. बी. एस. नगर) और राम सिंह वाला ( तरन तारन) शामिल हैं।

‘उत्तम सफ़ाई सेवक’ अवार्ड —- –
इसके इलावा जिन 23 ‘ उत्तम सफ़ाई सेवक’ अवार्ड दिए गए हैं उनमें कुलवंत सिंह ( धरदियो, रईया), मंगू राम ( भोतना, शहिना), गुरमीत सिंह ( भोडीपुरा, भगता भाई का), जसविन्दर सिंह ( मुमारा, फरीदकोट), सतीश कुमार ( भामियां, खमाणों), सुनील कुमार ( पंज्ज कोसी, खुईयां सरवर), हरचरन सिंह ( कसोआना, ज़ीरा), लखविन्दर सिंह ( पेरोशाह, श्री हरगोबिन्दपुर), कुलविन्दर कौर ( बिलसापुर, होशियारपुर), बसतिन्दर सिंह ( लिद्धरां, जालंधर पश्चिमी), मेजर सिंह ( सिद्धवां, कपूरथला), सुमित्रा ( ठक्करवाल, लुधियाना- 1, रामां ( माणकहेड़ी, मालेरकोटला), सत्या प्रकाश ( दातेवास, बुढलाडा), कर्म चंद ( चोटियां खुर्द, मोगा- 2, सन्दीप सिंह ( किल्लयांवाली, लम्बी), गोपाल वर्मा ( हरदासपुर, पटियाला ग्रामीण), रविन्द्र रविदास ( मनवाल, पठानकोट), चरनजीत सिंह ( दतारपुर, मोरिंडा), मुखत्यार सिंह ( मोजोवाल, सुनाम), आकाश ( मदनहेड़ी, खरड़), सुखविन्दर राम ( भारटा कलाँ, एस. बी. एस. नगर) और राम लाल ( पट्टी) के नाम शामिल हैं।

‘उत्तम स्कूल’ अवार्ड —–
जो 23 सरकारी स्कूलों को ‘उत्तम स्कूल’ अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया है उनमंल गाँव झंजोती ( अमृतसर), उप्पली ( बरनाला), पक्कां कलाँ ( बठिंडा), सुक्खणवाला ( फरीदकोट), समशपुर ( फतेहगढ़ साहिब), चानन वाला ( फाजिल्का), भांगर/ सतीये वाला ( फ़िरोज़पुर), कोट धन्दल ( गुरदासपुर), नारू नंगल ख़ास ( होशियारपुर), जमशेर ( जालंधर), सिद्धवां (कपूरथला), ऐतियाना ( लुधियाना), बागड़िया (मालेरकोटला), झुनीर (मानसा), बिलासपुर ( मोगा), उदयकरन ( श्री मुक्तसर साहिब), कलियाण ( पटियाला), बधानी ( पठानकोट), झल्लियां कलाँ ( रूपनगर), तोलावाल ( संगरूर), मौली बैदवान ( एस. ए. एस. नगर), हिआला ( एस. बी. एस. नगर) और खडूर साहिब ( तरन तारन) के नाम शामिल हैं।

विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों का सम्मान —

इस मौके पर विभाग के 7 अधिकारियों/ कर्मचारियें को भी अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया गया जिनमें ऐक्सियन सरबजीत सिंह, सहायक ज़िला सेनिटेशन अफ़सर नवनीत कुमार जिन्दल, जेई राजिन्दर सिंह, सामुदायिक विकास माहिर राजीव गर्ग और सुमिता सोफत और आईईसी माहिर पूनम रानी शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!