Sunday , September 20 2026
Breaking News

अमृतसर में दरिया में बहे दो सगे भाई:एक को बचाने के लिए दूसरा कूदा, रेस्क्यू जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के बाबा बकाला इलाके में दो सगे भाई दरिया के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद से दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार और ग्रामीण लगातार मौके पर मौजूद हैं। गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है। परिजनों को अब भी उम्मीद है कि उनके बच्चे सुरक्षित मिल जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, लापता हुए दोनों भाइयों की पहचान सुखराज सिंह (17) और उसके बड़े भाई प्रिंस राजा (18) के रूप में हुई है। सुखराज सिंह सिख स्वरूप में था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही परिवार की नई कोठी का मुहूर्त हुआ था। वहीं, बड़े बेटे के विदेश जाने की तैयारी भी चल रही थी, जिसके चलते रिश्तेदार घर आए हुए थे।

भाई उसे बचाने के लिए दरिया में कूदा

परिजनों के मुताबिक सभी लोग दरिया देखने के लिए गए थे। इसी दौरान एक भाई अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसने बचाने के लिए आवाज लगाई तो दूसरा भाई उसे बचाने के लिए दरिया में कूद गया, लेकिन देखते ही देखते दोनों ही तेज बहाव में लापता हो गए।

एक बार फिर सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना रविवार शाम शाम करीब साढ़े चार बजे प्रशासन और गोताखोरों को दी गई। स्थानीय लोगों ने भी काफी देर तक अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। देर शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा और गोताखोरों ने सुबह दोबारा तलाश शुरू करने की बात कही। अब एक बार फिर सर्च ऑपरेशन जारी है।

एक धार्मिक पाठ करता था, दूसरा दिहाड़ी मजदूरी

मृतकों के चाचा गज्जन सिंह ने बताया कि दोनों सगे भाई थे। एक धार्मिक पाठ करता था, जबकि दूसरा दिहाड़ी मजदूरी करता था। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। जैसे ही घर के अन्य बच्चों ने घटना की सूचना दी, पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया।

भाइयों के जल्द सकुशल मिलने की दुआ

फिलहाल गांव में मातम का माहौल है। परिजन बेसब्री से रेस्क्यू टीम की ओर देख रहे हैं और दोनों भाइयों के जल्द सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!