Sunday , November 1 2026
Breaking News

‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे… मोहसिन नकवी उलटे पांव भागे! भारतीय महिला टीम ने भी बना दिया मजाक

न्यूज डेस्क, (PNL) : Women’s T20 Asia Cup 2026 का खिताब भारत ने जीता. लेकिन उसके बाद उसने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद नकवी वहां से जाने लगे तो उन्हें देख फैंस ने टॉफी चोर के नारे लगाए.दुबई में फिर से वही कहानी दोहराई गई, जो 350 दिन पहले देखने को मिली थी. बेइज्जती झेलने वाला मोहसिन नकवी का किरदार एक बार फिर से कहानी के केंद्र में था. फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार भारतीय मेंस टीम की जगह भारतीय महिलाओं ने ले रखी थी और मेंस एशिया कप की जगह मुकाबला विमेंस एशिया कप का था. 13 सितंबर 2026 को मोहसिन नकवी को फिर से वही जिल्लत झेलनी पड़ी जो 350 दिन पहले यानी 28 सितंबर 2026 को उनके साथ हुआ था. बल्कि इस बार तो स्टेडियम में ट्रॉफी चोर के नारे भी लगते दिखाई दिए.

भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी का बनाया मजाक

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 13 सितंबर 2026 को खेले विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया. इस बड़ी जीत के बाद जब बवाल तब मच गया, जब भारतीय महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. PCB चेयरमैन होने के साथ-साथ ACC चीफ होने के नाते मोहसिन नकवी पहले तो ट्रॉफी देने के लिए स्टेज पर भारतीय टीम का इंतजार करते दिखे. उनके इंतजार के 15-20 मिनट बाद भारतीय महिला टीम इस नतीजे पर पहुंची कि वो ट्रॉफी नहीं लेगी.

टीम इंडिया की ना के बाद स्टेडियम से गए नकवी

सरेआम हुई इस फजीहत के बाद मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़कर भागते दिखे. वो तेज कदमों से चलते हुए स्टेडियम के बाहर चले गए.

‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे

मोहसिन नकवी को स्टेडियम से बाहर जाते देख वहां मौजूद फैंस ने उन्हें देख ट्रॉफी चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

350 दिन पहले भी मोहसिन नकवी के साथ यही हुआ था

हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं जब क्रिकेट के मैदान पर मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम के हाथों बेइज्जती झेली है. पिछले साल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. 2025 में भारत की मेंस टीम ने मोहसिन नकवी से एशिया कप क खिताब लेने से मना किया था.

मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI का बयान

दुबई में BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने हरमनप्रीत कौर एंड टीम के फैसले पर कहा कि ऐसा कर उन्होंने मेंस टीम के रुख के साथ अपनी एकजुटता का परिचय दिया है. उन्होंने कहा कि 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद हम पर हमारे देशवासियों का दबाव था कि हम अपने पड़ोसी मुल्क के साथ कोई संबंध नहीं रखें. हम उनके साथ क्रिकेट भी ना खेलें. हालांकि, हमारे देश की सरकार ने फिर भी मल्टीनेशन टूर्नामेंट में उनके साथ खेलने को मंजूरी दी. लेकिन उसका ये मतलब नहीं कि हम हर शर्त को मानेंगे.देवजीत सैकिया ने कहा कि मोहसिन नकवी ACC अध्यक्ष होने के अलावा PCB के चेयरमैन भी हैं. इसके अलावा वो पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी है. ऐसे में हम उनसे ट्रॉफी नहीं ले सकते. महिला टीम ने अपने फैसले से साबित किया है कि वो भारतीय मेंस टीम के रुख के साथ है. हमें कोई मलाल नहीं है. हमारा मेन मकसद ट्रॉफी लेना नहीं बल्कि भारतीय टीम की जीत से है और उसे हम हासिल कर रहे हैं.

देवजीत सैकिया से पहले भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रॉफी ना लेने के विवाद पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि ये फैसला BCCI ने लिया है और हम बोर्ड के साथ हैं. मजूमदार ने आगे कहा कि हमारे लिए टूर्नामेंट खत्म हो चुका है और हम चैंपियन बने हैं, उतना काफी है. ये रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है कि भारतीय महिला टीम एशिया कप 2026 की चैंपियन है. हम इतने से खुश हैं और अब हमारा सारा फोकस एशियन गेम्स पर है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!