Thursday , August 6 2026
Breaking News

जालंधर में अनियंत्रित कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:बेहोश हुए, दो लड़कियों ने CPR देकर बचाई जान; सांस सामान्य हुई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद दो लड़कियों ने बिना समय गंवाए बुजुर्ग को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया।समय पर मिली इस मेडिकल मदद और लड़कियों की सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बच गई। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर गए और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

चोट लगने के कारण बुजुर्ग बेहोश हो गए थे और उनकी धड़कन व सांसें काफी धीमी पड़ गई थीं। उनकी हालत बेहद गंभीर थी और हर पल महत्वपूर्ण था। ऐसे में एंबुलेंस का इंतजार करना जोखिम भरा साबित हो सकता था।

इसी दौरान वहां से गुजर रही दो लड़कियों ने स्थिति की गंभीरता को समझा। उन्होंने बिना घबराए तुरंत मदद के लिए आगे बढ़कर बुजुर्ग को सड़क पर लिटाया और CPR देना शुरू किया। काफी देर तक चेस्ट कम्प्रेशन (छाती को दबाने) और सांस देने की प्रक्रिया जारी रखने के बाद बुजुर्ग के शरीर में हलचल हुई। उनकी सांसें सामान्य होने लगीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा सेशंस कोर्ट का फैसला

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने आज गुरुवार को मापुसा …

Donald Trump की सुरक्षा में बड़ी चूक, जेट से टकराने से बचा US राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हवाई सुरक्षा में बड़ी चूक …

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत, सड़क हादसे में गई जान

न्यूज डेस्क, (PNL) : अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में …

चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, पानी की बौछारें चलाईं:पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, टेबल एजेंडे पर गर्वनर हाउस कूच की कोशिश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ नगर निगम की 363वीं जनरल हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपए …

अमृृतसर केंद्रीय जेल फताहपुर की सुरक्षा पर सवाल:11 मोबाइल और भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद, जांच जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!