Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर के पेट्रोल पंप पर हंगामा:कार मालिक बोला- ₹300 का डीजल भराया, गाड़ी की सुई हिली तक नहीं; लेडी मैनेजर के केबिन में घुसी भीड़

जालंधर , (PNL) : जालंधर में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने को लेकर हंगामा हो गया। कार मालिक ने आरोप लगाया कि 300 रुपए का डीजल भरवाने के बावजूद उसकी गाड़ी के फ्यूल मीटर और डीटीई (डिस्टेंस टू एम्प्टी) में कोई बदलाव नहीं आया। मालिक का आरोप है कि विरोध करने पर पंप कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया और महिला मैनेजर बाहर तक नहीं आईं।

बाद में मालिक ने अपने पार्षद प्रतिनिधि भाई को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। इस दौरान अन्य ग्राहकों ने भी पेट्रोल पंप पर तेल कम डालने और मीटर को जीरो किए बिना फ्यूल भरने जैसे आरोप लगाए।

मामला इतना बढ़ा कि महिलाओं ने मैनेजर के केबिन में पहुंचकर माफी मांगने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अनुज, जिसने गाड़ी में 300 रुपए का डीजल डलवाने के बाद पंप मशीन खराब होने का आरोप लगाया।

अनुज, जिसने गाड़ी में 300 रुपए का डीजल डलवाने के बाद पंप मशीन खराब होने का आरोप लगाया।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…

300 रुपए का डीजल भरवाया, मीटर में बदलाव नहीं दिखा: कार मालिक अनुज ने बताया कि उसने 120 फुटी रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर रविवार शाम को 300 रुपए का डीजल भरवाया, लेकिन गाड़ी स्टार्ट करने के बाद भी फ्यूल सुई और डीटीई मीटर में कोई बदलाव नहीं दिखा। विरोध करने पर पंप कर्मचारियों से बहस हो गई।

दोबारा डीजल डाला, फिर भी नहीं बढ़ा फ्यूल लेवल अनुज ने कहा कि गाड़ी कुछ दूरी पर झटके खाने लगी। वापस पंप पहुंचने पर कर्मचारियों ने गलती मानते हुए दोबारा डीजल डाला। लेकिन इसके बाद भी मीटर में कोई बदलाव नहीं दिखाई दिया।

अन्य ग्राहकों ने भी लगाए गड़बड़ी के आरोप मौके पर मौजूद कई ग्राहकों ने दावा किया कि इस पेट्रोल पंप पर पहले भी ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका आरोप था कि कई बार मीटर को जीरो किए बिना ही ईंधन भर दिया जाता है।

पार्षद प्रतिनिधि पहुंचे, बढ़ा विवाद मामला बढ़ने पर अनुज ने अपने भाई और क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनीष को बुलाया। आरोप है कि उनके साथ भी महिला मैनेजर ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

महिलाओं ने कैबिन में पहुंचकर माफी की मांग की अनुज के परिजन और महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने महिला मैनेजर के केबिन में जाकर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मैनेजर को दूसरे केबिन में पहुंचाया।

पुलिस ने जांच शुरू की डिवीजन नंबर-5 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस कार से डीजल निकालकर उसकी वास्तविक मात्रा की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!