Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुक्का बार पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से हुक्का-चिलम, शराब, मोबाइल फोन और सोने के गहने जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर की गई। एडीसीपी जोन-2 माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की टीम ने थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ इंस्पेक्टर जयइंदर सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान शहर के एक नामी तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.71 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है।

गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज इंस्पेक्टर मंजीत सिंह और थाना बस्ती बावा खेल के एसआई बलविंदर सिंह की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए बाबा काहनदास नगर निवासी तरसेम सिंह उर्फ सीमा (पिता बुआ दास) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे गली नंबर-1 स्थित मकान नंबर-03 से काबू किया।

हुक्का बार से पकड़ी गई शराब।

हुक्का बार से पकड़ी गई शराब।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब, हुक्का और अन्य सामान बरामद किया। बरामदगी में 8 बोतल ब्लैक लेबल, 10 बोतल बैलेन्टाइन व्हिस्की और 4 बोतल जेमिसन व्हिस्की शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 3 हुक्का चिलम और 3 हुक्का पाइप भी जब्त किए।

आरोपी के पास रखे एक बैग से 10,71,990 रुपए की भारतीय करेंसी बरामद हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एप्पल मोबाइल, एक एप्पल टैबलेट, एक सैमसंग मोबाइल, एक सैमसंग कीपैड फोन और एक वीवो मोबाइल भी जब्त किया। इसके अलावा दो सोने के ब्रेसलेट और चार सोने की अंगूठियां भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।

थाना बस्ती बावा खेल में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट, COTPA एक्ट की धारा 4-A व 21-A और BNS की धारा 318(4) के तहत FIR नंबर 252 दर्ज की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, तरसेम सिंह उर्फ सीमा आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इससे पहले भी थाना बस्ती बावा खेल में मारपीट, चोरी और एक्साइज एक्ट के तहत कम से कम छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह विदेशी शराब कहां से लाता था और उसके पास बरामद इतनी बड़ी नकदी का स्रोत क्या है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!