Sunday , September 20 2026
Breaking News

चंडीगढ़ प्रशासन को मिला नया सचिव:IAS हरप्रीत सिंह सूदन डेपुटेशन पर आएंगे, केंद्र से मिली मंजूरी; जल्द संभाल सकते हैं कार्यभार

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने पंजाब कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन की चंडीगढ़ प्रशासन में सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति इंटर-कैडरडेपुटेशन के तहत तीन वर्षों के लिए की गई है।

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, हरप्रीत सिंह सूदन अब पंजाब सेडेपुटेशन पर चंडीगढ़ प्रशासन में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी नियुक्ति को केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर अंतिम स्वीकृति दी गई है।

फिलहाल पंजाब में खेल निदेशक के पद पर तैनात

आईएएस हरप्रीत सिंह सूदन वर्तमान में पंजाब सरकार में खेल निदेशक (डायरेक्टर स्पोर्ट्स) के रूप में कार्यरत हैं। प्रशासनिक और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर लगी मुहर

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विचार करने के बाद कैबिनेट नियुक्ति समिति ने नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। इसके बाद DoPT ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए पंजाब सरकार, गृह मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी है।

चंडीगढ़ प्रशासन को मिलेगी नई प्रशासनिक ताकत

चंडीगढ़ प्रशासन में सचिव स्तर के अधिकारी की नियुक्ति को शहर के विकास कार्यों के लिए अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों का मानना है कि युवा और अनुभवी आईएएस अधिकारी के आने से कई लंबित परियोजनाओं और महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों को गति मिलेगी।

जल्द संभाल सकते हैं नया कार्यभार

हरप्रीत सिंह सूदन के जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचकर अपना नया कार्यभार संभालने की संभावना है। उनके आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर विभागों के बीच समन्वय और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!