Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर की मशहूर हवेली में सलाद से निकला जिंदा कॉकरोच:युवक ने बनाई VIDEO, बोला- सैलेड ताजा नहीं था; लापरवाही बेहद गंभीर

जालंधर  , (PNL) : जालंधर स्थित मशहूर पारंपरिक रेस्टोरेंट ‘हवेली’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 20 घंटे पहले गुरप्रीत रंधावा नामक यूजर ने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसमें दावा किया गया है कि रेस्टोरेंट में परोसे गए सलाद के अंदर जिंदा कॉकरोच मिला। ग्राहक ने रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और हाइजीन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

वीडियो में गुरप्रीत रंधावा का कहना है कि वे किसी काम से जालंधर गए थे। दोपहर के समय वे शहर की मशहूर हवेली में खाना खाने के लिए रुके, जहां उन्होंने नाश्ते में परांठे और सलाद का ऑर्डर दिया। उनका दावा है कि जैसे ही सलाद टेबल पर परोसा गया, उसमें एक छोटा जिंदा कॉकरोच घूमता हुआ दिखाई दिया।

गुरप्रीत रंधावा ने शेयर किया वीडियो।

गुरप्रीत रंधावा ने शेयर किया वीडियो।

मोबाइल फोन से बनाया वीडियो

सलाद में कॉकरोच दिखाई देने पर गुरप्रीत रंधावा ने तुरंत अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में सलाद की प्लेट के अंदर एक जिंदा कॉकरोच साफ तौर पर चलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में गुरप्रीत रंधावा ने रेस्टोरेंट प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘हवेली’ जैसा बड़ा और प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, जो पंजाबी संस्कृति और बेहतरीन खान-पान का दावा करता है, वहां इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सलाद ताजा नहीं था, बल्कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे 10 से 15 दिनों से फ्रिज में स्टोर करके रखा गया था।

खाने में कीड़े मकोड़े मिलना सेहत से खिलवाड़: रंधावा

वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि इस रेस्टोरेंट में रोजाना सैकड़ों लोग अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ खाना खाने आते हैं। ऐसे में यदि खाने में कीड़े-मकोड़े मिलते हैं, तो यह लोगों की सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है।

किचन की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हो

गुरप्रीत रंधावा ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है, ताकि मामला रेस्टोरेंट के मालिकों और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे व किचन की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार किया जा सके।

फिलहाल, इस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर हवेली रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!