Monday , November 23 2026
Breaking News

अमृतसर- बिजली कट पर जनरेटर चलाया, एक की मौत:4 अस्पताल में भर्ती; फेमस लॉटरी की दुकान में भरा धुआं, दम घुटा

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में जनरेटर के धुएं से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मामला सोमवार शाम को महान सिंह गेट इलाके में सामने आया।जानकारी के मुताबिक, महान सिंह गेट इलाके में मशहूर गांधी ब्रदर लुधियाना घंटा घर वाले की लॉटरी की दुकान है। दुकान की चौथी मंजिल पर एक बंद कमरे में जनरेटर रखा हुआ था।जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को बिजली गुल होने के बाद दुकान की चौथी मंजिल पर रखा हुआ जनरेटर चलाया गया। इस दौरान जनरेटर से निकलने वाला धुआं दुकान के अंदर जमा होने लगा। इससे वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।कुछ समय बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जोगिंदर सिंह (55) निवासी खासा (अमृतसर) की मौत हो गई। वहीं, हीरा लाल, सुखदेव, आशीष दीप और जगजीत अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।

घायल बोला- सभी रोज की तरह काम कर रहे थे घायल युवक ने बताया कि सभी लोग रोज की तरह काम कर रहे थे। जनरेटर चौथी मंजिल पर लगा हुआ है. जबकि सभी लोग तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया, जिससे दो लोग बेहोश हो गए और बाकी लोगों की तबीयत भी खराब होने लगी। अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाई गई और सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर एसी समेत अन्य उपकरण भी लगे हुए हैं।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही बी डिवीजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की गई।

परिवार ने कार्रवाई से मना किया हादसा सोमवार शाम करीब 7 बजे हुआ। मृतक जोगिंदर के परिवार में एक बेटा और बहू है। उनका कहना है कि वे कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। इसी वजह से परिवार शव को सोमवार रात ही अपने साथ ले गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार और संबंधित पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है।एएसआई शरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना किन हालात में हुई। जनरेटर और मौके पर मौजूद दूसरी चीजों की भी जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ऐतिहासिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें …

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

जालंधर में दबंग ACP की हुई फिर वापसी, प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित ओंकार बराड़ कई थानों में दिखा चुके हैं अपना दम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। …

2027 चुनाव की तैयारी! मोहिंदर भगत ने नए पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुटे AAP नेता और कार्यकर्ता

जालंधर, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी …

आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महाराज कृष्ण खन्ना के नाम हुई सड़क, जालंधर में लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का बदला नाम

जालंधर, (PNL) : स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र निर्माता एवं समर्पित समाजसेवी स्वर्गीय महाराज कृष्ण खन्ना के …

पंजाब में DSP रैंक के 274 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

DSP की ट्रांसफर लिस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 DSPs …

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जालंधर में आयोजित नगर कीर्तन 

जालंधर , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर …

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी की सुबह की चाय से लेकर घर के हर …

परविंदर झोटे के पिता अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने जेल में बंद सभी सिंहों की रिहाई की मांग की

अमृतसर , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर …

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

ग्रीस में जालंधर के दो सगे भाइयों का कत्ल, मारने वाला रिश्तेदारी में लगता था मामा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारने का सपना देखने वाले जालंधर …

पंजाब में ठंड का कहर शुरू, 26 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि …

800 पुलिसकर्मियों के पहरे में अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, (PNL) : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!