Sunday , November 1 2026
Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को धार्मिक सजा:SC कमीशन ने 4 जगहों पर माथा टेकने को कहा; पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्‌टू को धार्मिक सजा सुनाई गई है। आज (बुधवार, 24 जून) वह चंडीगढ़ में SC कमीशन के सामने पेश हुए थे। इसके बाद आयोग ने उनका पक्ष सुनने के बाद राज्यमंत्री को 4 जगहों पर माथा टेकने को कहा। SC आयोग ने यह कार्रवाई पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में की है।

बिट्टू 4 स्थानों पर नतमस्तक होंगे। इनमें श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल), फिल्लौर स्थित डेरा ब्रह्मदास, भगवान वाल्मीकि जी का डेरा (रामतीर्थ, अमृतसर) और डेरा बल्लां में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

बिट्‌टू ने आयोग चेयरमैन के सामने ये बातें कहीं…

  • मैंने माफी मांगी, वीडियो डिलीट किया: केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू ने अपने वकीलों के जरिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा- मेरे शब्द 100 फीसदी कानूनी तौर पर गलत थे। इसके लिए मैंने माफी भी मांगी। मैंने अपने अकाउंट से वीडियो भी डिलीट कर दी थी।

  • SP रैंक के अधिकारी ने मुझे रोका: बिट्टू ने कहा कि उन्हें सबसे पहले संगरूर में एक एसपी रैंक के अधिकारी ने रोका था। उस अधिकारी ने बताया कि ओएसडी ओंकार को बलिया थाने में हिरासत में रखा गया है। इसके बाद वह बलिया थाने पहुंचे, जहां उन्हें फिर बताया गया कि ओंकार को संगरूर ले जाया गया है।

  • मेरे साथ बदतमीजी की गई, आहत करने वाले शब्द कहे: बिट्टू के अनुसार, वह दोबारा संगरूर पहुंचे, लेकिन वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने उनका रास्ता रोकते हुए कहा कि ओंकार धूरी में है। इसके बाद वह धूरी पहुंचे, जहां एक SHO रैंक के अधिकारी ने उनकी गाड़ी के सामने वाहन लगाकर रास्ता रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ बदतमीजी की गई और कुछ ऐसे शब्द कहे गए, जिनसे वह आहत हुए।

  • पुलिस के व्यवहार से भावुक हो गए: बिट्टू ने कहा कि उस समय हालात तनावपूर्ण थे और पुलिस के व्यवहार से वह भावुक हो गए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि यदि उनकी ओर से भी कोई आपत्तिजनक शब्द निकले हों, तो इसके लिए वह मीडिया के सामने पहले ही माफी मांग चुके हैं। बिट्टू ने कहा कि वह उस पार्टी से आता हैं जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई कर्मचारियों के पैर धोए हैं।

आयोग ने 4 जगह माथा टेकने को कहा

इसके बाद SC आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने कहा- रवनीत बिट्‌टू श्री दरबार साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लेंगे। फिल्लौर स्थित डेरा ब्रह्मदास में नतमस्तक होंगे। भगवान वाल्मीकि जी के डेरे में जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और डेरा बल्लां में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके अलावा बिट्‌टू ने जो लिखित में दिया है, उसे कमिशन ने मंजूर कर लिया है।

अनुसूचित आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने फैसला सुनाया।

अनुसूचित आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने फैसला सुनाया।

निकाय चुनाव के दौरान हुआ था विवाद

26 मई 2026 को पंजाब निकाय चुनाव के मतदान के दिन धूरी (संगरूर) में भाजपा नेता ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें छुड़ाने और धूरी में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद उनकी संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बिट्टू पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप लगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस घटना को गुंडागर्दी करार दिया था।

बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी

इस संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पंजाब SC कमीशन ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बिट्टू को तलब कर लिया और संगरूर पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी थी। हालांकि, बिट्टू ने अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। वहीं, संगरूर पुलिस की तरफ से भी रिपोर्ट पेश कर दी गई।

केंद्रीय मंत्री बिट्‌टू का पुलिस से विवाद हुआ था। - फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री बिट्‌टू का पुलिस से विवाद हुआ था। – फाइल फोटो

दो बार ऐसे चली सुनवाई

रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून 2026 को आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया था। हालांकि, निजी कारणों और दिल्ली में व्यस्तताओं के चलते वह स्वयं पेश नहीं हो सके। उनकी ओर से वकील आयोग के सामने उपस्थित हुए।

इस दौरान वकीलों ने आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से बिट्टू की फोन पर बात करवाई और उनकी व्यस्तताओं की जानकारी दी। साथ ही सुनवाई के लिए नई तारीख देने का अनुरोध किया। इसके बाद आयोग ने उन्हें 15 जून 2026 को दोबारा तलब किया था। इसके 15 जून को भी बिट्‌टू पेश नहीं हो सके थे।

उन स्थानों को जानिए, जहां बिट्‌टू नतमस्तक होंगे…

  • अमृतसर स्थिति श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल या दरबार साहिब) सिखों का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। इसकी स्थापना सिखों के चौथे गुरु, गुरु रामदास जी ने की थी। इसकी नींव सूफी संत साईं मियां मीर जी द्वारा रखवाई गई, जो सभी धर्मों के प्रति एकता का संदेश देती है।

  • डेरा बाबा ब्रह्मदास (डेरा बाबा ब्रह्म दास जी) जालंधर जिले के फिल्लौर शहर में अकलपुर रोड पर स्थित एक अत्यंत प्रसिद्ध और ऐतिहासिक धार्मिक व आध्यात्मिक केंद्र है। यह डेरा मुख्य रूप से गुरु-शिष्य परंपरा और सूफी व संत संस्कृति के अनुयायियों के लिए एक पवित्र स्थल है। यहां गद्दीनशीन संतों (संत बाबा ब्रह्मदास जी, संत बाबा रूड़ा राम जी और संत बाबा जसपाल जी) की विरासत को आगे बढ़ाया जाता है। डेरे में हर साल जून के महीने में एक विशाल वार्षिक मेला और बरसी समागम आयोजित किया जाता है।

  • भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल (रामतीर्थ या वाल्मीकि आश्रम) अमृतसर शहर से लगभग 11 किलोमीटर दूर चोगवां रोड पर स्थित वाल्मीकि समुदाय और हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र, ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक स्थल है। यह पावन भूमि महाकाव्य रामायण के काल से जुड़ी हुई है और महर्षि वाल्मीकि जी की मुख्य तपोभूमि मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि जी ने इसी पवित्र स्थान पर स्थित अपनी कुटिया में बैठकर 24,000 छंदों वाली रामायण महाकाव्य की रचना की थी।

  • डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) दुनिया भर में फैले रविदासिया समुदाय का सबसे बड़ा, प्रमुख और सर्वोच्च धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र है। यह स्थान जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बल्लां गांव में है। यह डेरा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, सामाजिक समानता, मानव कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति के प्रसार के लिए समर्पित है। डेरे की नींव बाबा संत पीपल दास जी ने 20वीं शताब्दी की शुरुआत में रखी थी। उनके बाद उनके सुपुत्र स्वामी सरवण दास जी ने इस गद्दी को संभाला और डेरे का विस्तार किया। साल 2010 में वाराणसी (UP) में गुरु रविदास जी की 633वीं जयंती के अवसर पर, डेरा सचखंड बल्लां के वर्तमान संतों की अगुवाई में एक अलग रविदासिया धर्म और इसके पवित्र ग्रंथ अमृता बाणी सतगुरु रविदास जी की घोषणा की गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!