Monday , August 31 2026
Breaking News

अमृतसर में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर:गंभीर घायल, दोनों हाथों की नसें कटी; परिवार बोला- हादसे के बाद कैश गायब

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर बाईपास पर आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह के समय बाबा दर्शन सिंह डेरे के पास हुई, जब पीड़ित युवक अपने वाहन से फ्रूट मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार गलत दिशा से फुटपाथ पार करते हुए आई और उसकी गाड़ी से टकरा गई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उसके दोनों हाथों की नसें कट गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाने से रोकने के लिए बहस करने लगे। भाई दिलबर ने बताया कि कार मालिक ने खुद को घटना से अलग बताने की कोशिश की, जबकि परिजनों के अनुसार वह मौके पर मौजूद था।

हादसे में 75 हजार रुपए कैश गायब होने का दावा

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

छेहरटा थाना पुलिस ने जांच शुरू, वाहन कब्जे में लिए

घटना की सूचना मिलने पर छेहरटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!