Monday , August 31 2026
Breaking News

कनाडा गए 700 भारतीय छात्रों का भविष्य दांव पर लगाने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार, कनाडा घुसने की कर रहा था कोशिश

नई दिल्ली, (PNL) : 700 के करीब भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट ब्रजेश मिश्रा कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कनाडा में घुसने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। उस पर कनाडा के उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए भारतीय छात्रों को फर्जी स्वीकृति पत्र जारी करने में शामिल होने का आरोप है। इसका साथी राहुल भार्गव पहले ही 28 मार्च को जालंधर में गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि ये मामला उस समय सामने आया जब कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने लगभग 700 भारतीय छात्रों को डिपोर्ट करने के लिए पत्र जारी किए थे। इनमें ज्यादातर पंजाब से थे, क्योंकि कनाडा के विश्वविद्यालयों में उनके प्रवेश पत्र फर्जी पाए गए थे। सभी भारतीय छात्र 3 वर्ष पूर्व छात्र वीजा पर कनाडा गए थे। उन्हें धोखाधड़ी का पता तब चला, जब उन्होंने परमानेंट रेजिडेंस के लिए अर्जी दी। जांच में खुलासा हुआ कि संस्थानों के दिए गए शुरुआती ऑफर लेटर फर्जी थे। इसके बाद जालंधर के ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा का नाम सामने आया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

2027 की तैयारी में जुटी AAP! पंजाब में यूथ विंग के 358 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जिमखाना क्लब चुनाव में नितिन कोहली का ‘विनिंग फॉर्मूला’ सफल, चारों सीटों पर कब्जा

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के चुनाव में अचीवर्स ग्रुप ने चारों प्रमुख पदों …

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पहली बार फ्रेंचाइजी आधारित …

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया

चंडीगढ़/बेंगलुरु, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को आम आदमी पार्टी …

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का बड़ा हंगामा, 18 घंटे लेट हुई फ्लाइट, महिला बोली-बच्चे को कहां दूध पिलाऊं

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह यात्रियों ने हंगामा किया। स्पाइसजेट की अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!