Saturday , November 21 2026
Breaking News

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के वकील के खिलाफ विजिलेंस ने 8 लाख रुपए की रिश्वत लेने का किया केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज नगर सुधार ट्रस्ट, अमृतसर के सरकारी वकील गौतम मजीठिया के खि़लाफ़ अधिग्रहीत 20 बीघे ज़मीन का मुआवज़ा जारी करवाने के एवज में 8 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन केस दर्ज किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम वकील के खि़लाफ़ यह केस जतिन्दर सिंह निवासी प्रताप ऐवीन्यू, अमृतसर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जतिन्दर सिंह ने 18 मई, 2023 को एंटी करप्पशन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर की तरफ से 25 मार्च, 2022 को ग्रहण की गई 20 बीघे ज़मीन का अतिरिक्त मुआवज़ा जारी करवाने के एवज में एडवोकेट गौतम मजीठिया ने उससे 20 लाख रुपए रिश्वत माँगी।

अदालत ने उक्त 20 बीघे ज़मीन का 20 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवज़ा जतिन्दर सिंह को जारी करने के हुक्म किये थे और जब शिकायतकर्ता ने अतिरिक्त मुआवज़े के लिए उक्त एडवोकेट के पास पहुँच की तो उसने मुआवज़ा जारी करवाने के एवज में उससे 20 लाख रुपए रिश्वत माँगी, जिसमें से 8 लाख रुपए वह पहले ही ले चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद उक्त वकील के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में एफ. आई. आर. नं. 19 तारीख़ 04-07-2023 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और एडवोकेट गौतम मजीठिया को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

अमृतपाल की दादी के अंतिम संस्कार से पहले पुलिस को अलर्ट किया गया, एसएसपी जल्लुपुर खेड़ा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

अमृतपाल , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर के अंतिम …

8वां वेतन आयोग: सेना में बड़े बदलाव की तैयारी… खत्म होगी ब्रिगेडियर रैंक, रिटायरमेंट उम्र भी बढ़ाने का प्रस्ताव!

न्यूज डेस्क, (PNL) : सेना में अधिकारियों के प्रमोशन सिस्टम और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव …

Patiala: भाखरा नहर पर बना पुल ढह गया, नहर में 2 ट्रक फंस गए; किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

पटियाला , (PNL) : आज सुबह पटियाला-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हुआ, जहां पासियाना गांव …

चन्नी को अपने ईडी मामलों की चिंता करनी चाहिए – प्रीनीत कौर ने कप्तान की कांग्रेस में वापसी पर बात की, बार-बार अपना फैसला नहीं बदलेंगी

पटियाला , (PNL) : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान पर कि कैप्टन अमरिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!