Monday , August 31 2026
Breaking News

बुजुर्ग और महिलाएं ही नहीं अब कुंवारों को भी सरकार देगी पेंशन, सीएम ने किया ऐलान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर कुंवारों के लिए आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। अब 45 से 60 साल तक अविवाहित पुरुष और महिलाओं को हरियाणा सरकार ने पेंशन देने का फैसला लिया है। प्रदेश में अब 45 से 60 साल तक की उम्र और सालाना आय 1 लाख 80 हज़ार तक के अविवाहित पुरुष और महिलाओं को 2750 रुपये की पेंशन मिलेगी। देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य हो गया है, जहां कुंवारों-विधुरों को सरकार पेंशन देगी।

हरियाणा में 71 हजार ऐसे लोग हैं, जो सीएम की इस घोषणा के दायरे में आएंगे। सरकार को इन पेंशन योजनाओं के लिए हर महीने 20 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। सालाना इस पेंशन योजना में 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार सरकारी खजाने पर पड़ेगा। सीएम ने कहा कि बजट की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सभी लाभार्थियों को इस योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा।

सीएम ने जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया है। इसके अलावा रजिस्ट्री के 10 दिन बाद तक पोर्टल पर सबको आपत्ति के लिए दिखेगा, अगर कोई आपत्ति नहीं होती तो उसका इंतकाल हो जाएगा। इसके अलावा सीएम ने SDM और DRO को भी जमीनों की रजिस्ट्री करने की शक्तियां दी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

2027 की तैयारी में जुटी AAP! पंजाब में यूथ विंग के 358 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जिमखाना क्लब चुनाव में नितिन कोहली का ‘विनिंग फॉर्मूला’ सफल, चारों सीटों पर कब्जा

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के चुनाव में अचीवर्स ग्रुप ने चारों प्रमुख पदों …

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पहली बार फ्रेंचाइजी आधारित …

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया

चंडीगढ़/बेंगलुरु, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को आम आदमी पार्टी …

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का बड़ा हंगामा, 18 घंटे लेट हुई फ्लाइट, महिला बोली-बच्चे को कहां दूध पिलाऊं

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह यात्रियों ने हंगामा किया। स्पाइसजेट की अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!