Monday , October 5 2026
Breaking News

अमृतसर में ड्यूटी से लौटते ASI पर फायरिंग:बाजू के आर-पार हुई गोली, 7 साल पहले भाई का कत्ल हुआ; अब तक 3 ASI मारे जा चुके

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में थाने से घर लौट रहे जीआरपी में तैनात ASI सुखचैन सिंह पर 3 बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गांव के पास घर से 1 किलोमीटर से दूर पुल पर युवकों ने उन्हें घेरकर गोलियां चलाईं। एक गोली उनकी बाईं बाजू में लगी और आर-पार हो गई।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल ASI को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। सुखचैन सिंह ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।

उन्होंने साल 2019 में हुई अपने भाई की हत्या का जिक्र करते हुए अपनी भाभी पर हमला करवाने का शक जताया है। हालांकि, हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने 3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पंजाब में ASI पर हमलों का यह 5वां मामला है। इससे पहले गुरदासपुर और अमृतसर में 3 ASI का इसी स्टाइल में मर्डर किया जा चुका है। वहीं अमृतसर में एक ASI को भी घायल किया जा चुका है।

अस्पताल में इलाज करवाते हुए सुखचैन सिंह, बाईं बाजू में लगी गोली।

अस्पताल में इलाज करवाते हुए सुखचैन सिंह, बाईं बाजू में लगी गोली।

रेलवे स्टेशन पर GRP में तैनात

जानकारी के अनुसार, सुखचैन सिंह अमृतसर रेलवे स्टेशन पर GRP में तैनात हैं। रविवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब सवा 7 बजे जब वह गांव जगदेव खुर्द के पास एक पुली पर पहुंचे तो बाइक सवार 3 युवकों ने उन्हें घेर लिया।

इससे पहले कि सुखचैन सिंह कुछ समझ पाते, युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उनकी बाईं बाजू में लगी और आर-पार हो गई। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुखचैन सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। घटना के समय उन्होंने पुलिस की वर्दी भी नहीं पहनी हुई थी और वह टी-शर्ट में घर लौट रहे थे।

भाई की हत्या के बाद भाभी पर जताया शक

सुखचैन सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में उनके भाई की हत्या हुई थी। अब उन पर हुए हमले के पीछे उन्होंने अपनी भाभी का हाथ होने का शक जताया है। हालांकि, हमले की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल ASI का हाल जाना। डीएसपी धर्मिंदर कल्याण ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ FIR दर्ज, गायित्री बिश्नोई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और भूप्पी राणा बरी : मोहाली कोर्ट बोला- दोनों का बाकी आरोपियों से लिंक साबित नहीं, 3 को सजा

मोहाली , (PNL) : पंजाब की मोहाली अदालत ने नाजायज हथियार बरामदगी से जुड़े तीन साल …

लुधियाना में पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर से लूट, VIDEO:ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे, विरोध करने पर माथे पर आरी मारी; 8 टांके लगे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित गांव ललतों खेड़ी के पास शारदा एग्रो …

लुधियाना जेल में औचिक चेकिंग:बैरकों से 4 मोबाइल और 86 ग्राम अफीम बरामद; 9 कैदियों पर केस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। कभी जेल …

चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, कैंपस में सर्च अभियान चलाया; थ्रेट भेजने वाले की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। …

जालंधर ब्लास्ट साजिश- IED का सप्लाई लेने वाला गिरफ्तार:BKI करने वाला था बड़ा धमाका, मामा का लड़का पहले पकड़ा जा चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 15 अगस्त को बड़े धमाके की साजिश के मामले पुलिस …

जालंधर में हाई स्पीड कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर:हवा में उछलकर पलटी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में था ड्राइवर; 3 हिरासत में

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर …

LPU हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार:एक राजस्थान तो दूसरा UP का रहने वाला, गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप; अब तक 11 पकड़े

जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पुलिस ने रविवार को 2 लोगों …

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई …

अमृतसर में कांग्रेस के जिला प्रधान पर FIR दर्ज, अपनी ही पार्टी की महिला नेता ने लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के …

चन्नी के बेटे का ट्वीट चर्चा में, लिखा- गुड्डा-गुड्डी ओह जांदे : राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद बघेल पर तंज; पूर्व प्रभारी ने बोला था- प्रधान बदलना गुड्‌डे-गुड्‌डी का खेल नहीं

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर 4 महीनों तक …

लुधियाना : कार में लगे डैशकैम ने मर्डर कर दिया ट्रेस, पूर्व सरपंच का मास्टरमाइंड चचेरा भाई ही निकला, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के लाडोवाल इलाके में गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह …

बिग ब्रेकिंग : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu को मारी गोलियां, हालत गंभीर

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर जानलेवा हमला …

हॉकी फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है; भारतीय हॉकी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है” : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में मलेशिया पर भारत की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!