Saturday , November 21 2026
Breaking News

अमृतसर- गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या:माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग में दोस्त भी घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार रात आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुद्वारे में माथा टेककर लौटते समय हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। नेता के भाई पर 7 से 8 गोलियां चलाई गईं।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मामले की जांच करने पहुंच पुलिस ने वारदात को पुरानी रंजिश बताया है।पुलिस ने परिजन के बयानों के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जांच अधिकारी का कहना है कि वारदात के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात अमृतसर में चाटीविंड थाने के अंतर्गत आने वाले गांव चीते कलां में हुई। मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई है। वह मौजूदा AAP सरपंच का बेटा था। उसका भाई कारज सिंह ब्लॉक समिति मेंबर है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव चीते कलां का रहने वाला तीरथ सिंह सोमवार शाम को गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचा था। उसके साथ उसका दोस्त रंजीत सिंह भी था। जब ये दोनों गुरुद्वारे से लौट रहे थे, तभी गुरुद्वारे के बाहर पहले से मौजूद लोगों ने इन पर अंधाधुंध फायरिंग की।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई। इसमें तीरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ। साथ आए उसके दोस्त रंजीत सिंह को गोली लगी, जिससे वह भी घायल हुआ। गोलियों की आवाज सुनकर गुरुद्वारे में मौजूद लोग फौरन मौके पर दौड़कर पहुंचे।लोगों ने तीरथ और रंजीत को उठाया और अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टर ने तीरथ को मृत बताया। वहीं, रंजीत को भर्ती कर लिया, जिसका इलाज चल रहा है। उसका हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक के भाई कारज सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। कारज सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्होंने AAP की तरफ से सरपंच का चुनाव जीता था। गांव के ही एक गुट के साथ उनका पहले भी विवाद हो चुका था। उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान गुरदित्त सिंह, गुरजंत सिंह, हरकीरत सिंह उर्फ हॉकी और गोरा के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ये सभी फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!