Monday , September 14 2026
Breaking News

लुधियाना के होटल में पुलिस की रेड:जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, ₹2.40 लाख कैश और पत्ते-हुक्का बरामद; मैनेजर भी पकड़ा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी होटल मैनेजर के साथ मिलकर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 2.40 लाख रुपए कैश, 52 ताश के पत्ते, एक हुक्का बॉक्स, सिगरेट के पैकेट, पाइप, चिलम और लाइटर समेत अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरके रोड स्थित एक होटल में मैनेजर कुछ लोगों के साथ मिलकर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में दबिश दी और मौके से आरोपियों को काबू कर लिया।

होटल मैनेजर समेत 9 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनेजर रोबिन बुढ़ाचेत्री, निवासी जनकपुरी, सुरिंदर कुमार, निवासी जनता नगर, मोहित कुमार, निवासी गोबिंद नगर, शिमलापुरी, गुरमीत सिंह, निवासी दशमेश कॉलोनी, ललहेड़ी रोड, खन्ना, सिमरन सिंह, निवासी न्यू अमर नगर, डाबा, दीपक, निवासी विशाल विहार कॉलोनी, टिब्बा रोड, प्रदीप सिंह, निवासी गांव कुंभ ढक्की, मंडी गोबिंदगढ़, साहिल अरोड़ा, निवासी तिलक नगर, राहों रोड, बस्ती जोधेवाल और गुरलीन सिंह, निवासी गांव गिल के रूप में बताई है।कैश और जुआ खेलने का सामान बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 40 हजार रुपए कैश, 52 ताश के पत्ते, एक हुक्का बॉक्स, एक सिगरेट पैकेट, दो पैकेट, दो पाइप, दो चिलम और एक लाइटर बरामद किया है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जुआ और तंबाकू एक्ट के तहत केस थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13A-3-67 जुआ अधिनियम, धारा 223 BNS तथा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि होटल में जुए का यह खेल कब से चल रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

रक्तदान कैंप में फायरिंग कर कत्लेआम करने आए थे शूटर:कई नेता इसमें शामिल हुए; लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर में पहले ही ढेर किया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रविवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 शूटर दिवंगत …

अमृतसर में हमारे राम का मंचन 16-17 सितंबर को:4 शो होंगे; रावण बनेंगे आशुतोष राणा, राम का किरदार निभाएंगे राहुल भूचर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 16 और 17 सितंबर को हमारे राम नाटक का …

Women’s Asia Cup Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को रौंदकर लिया 2024 का बदला

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने वर्चस्व को एक बार फिर साबित …

जालंधर में शराब के नशे में भिड़े मजदूर:बाजू पर तेजधार हथियार से हमला किया, एक घायल; SHO टीम संग पहुंचे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शराब पीने के दौरान मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया। …

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 27 अक्टूबर को जालंधर से:भारत-PAK समेत 6 टीमें लेंगी हिस्सा, टूर्नामेंट में एंट्री फ्री; मोहाली में फाइनल

न्यूज डेस्क, (PNL) : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 की शुरुआत 27 अक्टूबर को जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!