Sunday , October 11 2026
Breaking News

मुल्लांपुर सटेडियम में PBKS और GT का मैच कल:प्रैक्टिस के लिए पहुंची दोनों टीम, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब किंग्स इलेवन के लिए यह घरेलू मैदान है। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) का मुकाबला कल शाम 7:30 बजे से होगा। इसके लिए दोनों टीम चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। आज दोनों टीम स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी। वहीं शाम 5:30 बजे पंजाब किंग्स इलेवन के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपनी टीम की तैयारी के बारे में जानकारी देंगे।

पंजाब किंग्स इलेवन के लिए यह घरेलू मैदान है। पंजाब की टीम यहां पर कई दिनों से अपनी प्रेक्टिस कर रही है। वहीं गुजरात की टीम रविवार शाम को चंडीगढ़ पहुंची है। पंजाब की टीम को घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा। गुजरात की टीम आज प्रैक्टिस के साथ-साथ मैदान और पिच को समझने की कोशिश करेगी।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

आईपीएल 2026 के लिए मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से लेकर स्टेडियम रोड तक के कुछ बदलाव इस प्रकार हैं..

1. दक्षिण मार्ग (Dakshin Marg) से आने वाले दर्शकों के लिए

दक्षिण मार्ग से आने वाले वाहन चालकों के पास स्टेडियम पहुंचने के दो विकल्प होंगे।

पहला रूट: मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं (Left) मुड़ें और बद्दी-कुराली रोड की ओर बढ़ें। ओमेक्स शिप बिल्डिंग (Omaxe Ship Building) के पास से फिर बाएं मुड़कर PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ें। वहां से स्टेडियम रोड के लिए बाएं मुड़ें।

दूसरा (वैकल्पिक) रूट: बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड पर सीधा चलते रहें। इको सिटी-1 टाउनशिप (Eco City-1) के पास से बाएं मुड़ें और PR-6 रोड के जरिए सीधे स्टेडियम रोड पहुंचें।

2. एयरपोर्ट रोड और कुराली की तरफ से आने वालों के लिए

बद्दी/कुराली रोड से: PR-7 रोड पर सीधा चलें और स्टेडियम रोड की तरफ दाहिने (Right) मुड़ें।

कुराली साइड से: कुराली की तरफ से आने वाले वाहन भी स्टेडियम रोड की ओर दाहिने (Right) मुड़कर प्रवेश कर सकेंगे।

3. PGI/मध्य मार्ग (Madhya Marg) से आने वाले दर्शकों के लिए

पहला रूट: बद्दी-कुराली रोड की तरफ सीधा बढ़ें और PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ने के लिए बाएं मुड़ें। इसके बाद एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की तरफ बाएं मुड़ जाएं।

दूसरा (वैकल्पिक) रूट: मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और कुराली की ओर जाएं। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़कर PR-6 रोड के रास्ते स्टेडियम रोड तक पहुंचें।

इन बातों का रखें ध्यान

जल्दी निकलें: मैच शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले घर से निकलें, ताकि पार्किंग और सिक्योरिटी चेक में देरी न हो।

पार्किंग स्टिकर: अपने वाहन पर अधिकृत पार्किंग स्टिकर (यदि उपलब्ध हो) पहले से लगा लें।

गूगल मैप्स का सहारा लें: लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऑन रखें, क्योंकि डायवर्जन के कारण कुछ लिंक रोड्स पर दबाव बढ़ सकता है।

सड़क किनारे वाहन पार्क न करें: अन्यथा क्रेन द्वारा वाहन टो (Tow) किया जा सकता है। केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!