Saturday , July 11 2026
Breaking News

Jalandhar में नाबालिग को हिरासत में लेने पर हंगामा:थाने का गेट बंद किया, मां बोलीं-बेटे को कुछ हुआ, तो जान दे दूंगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना 6 में 10वीं कक्षा के छात्र को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद परिजनों ने देर रात जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके 17 वर्षीय बेटे को बिना किसी ठोस जानकारी के 6 घंटे से ज्यादा समय तक थाने में बिठाए रखा और उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। जहां एक तरफ पुलिस इसे स्नेचिंग के मामले में पूछताछ बता रही है, वहीं दूसरी ओर परिवार ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि छात्र की मां ने थाने के बाहर जान देने तक की चेतावनी दे डाली।

पीड़ित महिला के अनुसार, उसका बेटा मात्र 17 वर्ष का है और 10वीं कक्षा का छात्र है। दोपहर के समय पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई। परेशान परिवार जब अपने बच्चे की तलाश में सूर्य एंक्लेव थाने पहुंचा, तो वहां बताया गया कि उसे थाना नंबर 6 ले जाया गया है। लेकिन जब परिवार वहां पहुंचा, तो पुलिस कर्मियों ने थाने के मुख्य गेट बंद कर दिए और उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।

नाबालिग को हिरासत में लेने के बाद रात में थाना नं 6 का गेट को खोलवाने की कोशिश करते परिजन।

नाबालिग को हिरासत में लेने के बाद रात में थाना नं 6 का गेट को खोलवाने की कोशिश करते परिजन।

महिला ने रोते हुए मीडिया को बताया कि उसका बेटा पिछले कई घंटों से पुलिस की कस्टडी में है, लेकिन कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि उसे क्यों पकड़ा गया है। महिला ने गुहार लगाते हुए कहा कीअगर मेरे बेटे को कुछ भी हुआ, तो मैं थाने के बाहर ही अपनी जान दे दूंगी। परिजनों का कहना है कि पुलिस का रवैया बेहद अमानवीय रहा है और एक नाबालिग के साथ इस तरह का व्यवहार कानूनी रूप से भी गलत है।लड़के के पिता ने भी पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वे दोपहर से ही अपने बेटे को ढूंढने के लिए शहर के अलग-अलग थानों के चक्कर काट रहे थे। रात के 12 बजे उन्हें पता चला कि बेटा थाना 6 में है। पिता का आरोप है कि जब वह पुलिस लाइन के पास पूछताछ करने गए, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें डराया-धमकाया और कहा कि अगर वे यहां से नहीं गए तो उनकी पिटाई की जाएगी।वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि दोपहर के समय एक नाबालिग लड़की से मोबाइल फोन छीनने की वारदात हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शक के आधार पर उक्त युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!