Tuesday , July 21 2026
Breaking News

जालंधर में Subway, hungry owl समेत कई बड़े रेस्टोरेंट रहते हैं 24 घंटे खुले तो फिर कपिल शर्मा को परांठे खिलाने वाले पर केस क्यों?

जालंधर, (PNL) : कॉमेडियन कपिल शर्मा को मॉडल टाउन में परांठे खिलाने वाले कारोबारी वीर दविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ देर रात तक कार्ट चलाने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि शहर में Subway, hungry owl, fresh co, rodies जैसे कई रेस्टोरेंट 24 घंटे खुले रहते हैं। यानि कि वह रातभर रेस्टोरेंट खोलकर रखते हैं। पुलिस उन पर तो मेहरबानी रखती है, लेकिन मॉडल टाउन में छोटी सी कार्ट (रेहड़ी) लगाने वाले पर केस क्यों दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक वीर दविंदर सिंह जालंधर के मॉडल टाउन में फूड कॉर्नर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनका परिवार उनकी दुकान पर पराठे खाने आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन बाद जब यह बात पुलिस को पता लगी तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें एक बंद कमरे में रखकर उनके साथ काफी दुर्व्यवहार किया।

वहीं, एसएचओ अजायब सिंह ने कहा की उन्हें इलाकावासियों की तरफ से शिकायत मिली थी कि दविंदर सिंह रात 10 से 2 बजे तक पराठे बनाने का काम करता है, जो लोग इसके पास पराठे खाने आते हैं, वह काफी गंदगी फैलाते हैं।

एसपी (मुख्यालय) ने वीर दविंदर सिंह को समझाया भी था। इसके बावजूद उसने देर रात तक पराठे बनाने का काम जारी रखा। जब पुलिसकर्मियों को उसके पास भेजा तो उसने उनके साथ गलत व्यवहार किया। इसका वीडियो भी उनके पास है। चेतावनी के बाद भी न मानने पर वीर दविंदर सिंह पर धारा 188 यानी मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Diljit: मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा… CJP प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दिलजीत दोसांझ ने भी उठाई आवाज

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!