Tuesday , July 14 2026
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में फटा बादल, कई घरों को पहुंचा नुकसान, इसी रास्ते से अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल जाते हैं भक्त, पढ़ें

गांदरबल, (PNL) : जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में बादल फटने की जानकारी सामने आ रही है. बादल फटने से इलाके में बसे हुए कई घरों को नुकसान पहुंचने और लोगों के फंसे होने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन ने इस सिलसिले में घरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया है. बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए जब श्रीनगर से बालटाल की तरफ जाते हैं तो गांदरबल जिला रास्ते में पड़ता है.

इस साल ऐसा पहली बार नहीं है कि जम्मू कश्मीर में बादल फटने की घटना सामने आई हो. बीते एक महीने में पहले भी ऐसा हो चुका है. शुक्रवार (28 जुलाई)  दोपहर को डोडा जिले के गंदोह के कलजुगासर इलाके में बादल फटने से आई भीषण बाढ़ में एक पैदल पुल बह गया था. जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास सटे कलजुगासर गांव में बादल फट गया जिससे कई गांव अब सड़क रास्ते से कट गये हैं और उनका आवागमन बाधित हो गया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- रेलवे स्टेशन, रैली में बम धमाके होंगे

 चंडीगढ़ , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से …

पंजाब में गवर्नर की मंजूरी के बाद नया कानून लागू: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ोतरी पर 5% की सीमा, पढ़ें

चंडीगढ़ (PNL): पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्त नियंत्रण लगाने की …

‘मेरी रसोई योजना’ के अंतर्गत वार्ड नंबर 53 में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बांटी किट्टे

जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार की जनहितकारी “मेरी रसोई योजना” के अंतर्गत वार्ड नंबर 53 …

पंजाब में दो दिवसीय विशेष एस.आई.आर. शिविरों के दौरान 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, (PNL) : मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के तहत …

लुधियाना जाने से पहले पढ़ लें ये खबर : लाडोवाल टोल पर सिख जत्थेबंदियों का चक्का जाम, 2 KM लंबी वाहनों की लगी कतारें, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : सिख धर्म के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी चेतन शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!