Monday , October 5 2026
Breaking News

चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, कैंपस में सर्च अभियान चलाया; थ्रेट भेजने वाले की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम को मिले संदेश में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित छह स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं। संबंधित स्कूलों के कैंपस में सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।

कंट्रोल रूम को मिले संदेश में एयरफोर्स स्कूल सेक्टर-31, सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28, डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15, सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45 और अजीत स्कूल सेक्टर-41 और 45 के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित अंकुर स्कूल को लेकर भी धमकी भरा संदेश मिलने की जानकारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस हुई चौकस सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। स्कूलों के कैंपस और आसपास के इलाकों की जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी किस माध्यम से भेजी गई और इसे भेजने वाले की पहचान क्या है।

संदिग्ध वस्तु के मिलने की अभी पुष्टि नहीं पुलिस संदेश के स्रोत और तकनीकी विवरणों की जांच कर रही है। स्कूलों में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी असली है या किसी ने दहशत फैलाने के मकसद से फर्जी संदेश भेजा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ FIR दर्ज, गायित्री बिश्नोई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और भूप्पी राणा बरी : मोहाली कोर्ट बोला- दोनों का बाकी आरोपियों से लिंक साबित नहीं, 3 को सजा

मोहाली , (PNL) : पंजाब की मोहाली अदालत ने नाजायज हथियार बरामदगी से जुड़े तीन साल …

लुधियाना में पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर से लूट, VIDEO:ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे, विरोध करने पर माथे पर आरी मारी; 8 टांके लगे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित गांव ललतों खेड़ी के पास शारदा एग्रो …

लुधियाना जेल में औचिक चेकिंग:बैरकों से 4 मोबाइल और 86 ग्राम अफीम बरामद; 9 कैदियों पर केस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। कभी जेल …

अमृतसर में ड्यूटी से लौटते ASI पर फायरिंग:बाजू के आर-पार हुई गोली, 7 साल पहले भाई का कत्ल हुआ; अब तक 3 ASI मारे जा चुके

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में थाने से घर लौट रहे जीआरपी में तैनात ASI सुखचैन …

जालंधर ब्लास्ट साजिश- IED का सप्लाई लेने वाला गिरफ्तार:BKI करने वाला था बड़ा धमाका, मामा का लड़का पहले पकड़ा जा चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 15 अगस्त को बड़े धमाके की साजिश के मामले पुलिस …

जालंधर में हाई स्पीड कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर:हवा में उछलकर पलटी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में था ड्राइवर; 3 हिरासत में

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर …

LPU हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार:एक राजस्थान तो दूसरा UP का रहने वाला, गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप; अब तक 11 पकड़े

जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पुलिस ने रविवार को 2 लोगों …

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई …

अमृतसर में कांग्रेस के जिला प्रधान पर FIR दर्ज, अपनी ही पार्टी की महिला नेता ने लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के …

चन्नी के बेटे का ट्वीट चर्चा में, लिखा- गुड्डा-गुड्डी ओह जांदे : राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद बघेल पर तंज; पूर्व प्रभारी ने बोला था- प्रधान बदलना गुड्‌डे-गुड्‌डी का खेल नहीं

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर 4 महीनों तक …

लुधियाना : कार में लगे डैशकैम ने मर्डर कर दिया ट्रेस, पूर्व सरपंच का मास्टरमाइंड चचेरा भाई ही निकला, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के लाडोवाल इलाके में गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह …

बिग ब्रेकिंग : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu को मारी गोलियां, हालत गंभीर

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर जानलेवा हमला …

हॉकी फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है; भारतीय हॉकी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है” : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में मलेशिया पर भारत की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!