Friday , October 9 2026
Breaking News

सुखबीर बादल का रॉक स्टार अंदाज:पैंट-शर्ट, पिज्जा-कोक और युवाओं के साथ सेल्फी; विधानसभा चुनाव से पहले Gen-Z पर फोकस

 जालंधर , (PNL) : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने युवाओं से जुड़ने के लिए ‘वाइब पंजाब दी’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल का अंदाज रॉक स्टार जैसा नजर आ रहा है। वे युवाओं के बीच नए लुक और बदले हुए बातचीत के अंदाज में पहुंच रहे हैं।दो कॉलेजों में हुए कार्यक्रमों में युवाओं ने उनसे राजनीति के साथ निजी पसंद और परिवार से जुड़े सवाल पूछे। सुखबीर ने पिज्जा, पास्ता और कोक पसंद होने की बात बताई। उन्होंने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली।

अकाली दल का यह अभियान 2027 से पहले Gen-Z और युवा वोटरों तक पहुंच बनाने की कोशिश का हिस्सा है।

7 अक्टूबर को मोगा के गुरु नानक कॉलेज में इस अंदाज में सुखबीर बादल नजर आए।

7 अक्टूबर को मोगा के गुरु नानक कॉलेज में इस अंदाज में सुखबीर बादल नजर आए।

कॉलेज पहुंचे तो बदला अंदाज एक अक्टूबर को पटियाला के खालसा कॉलेज में हुए कार्यक्रम में सुखबीर बादल छात्रों के बीच पहुंचे। यहां मंच से लंबा राजनीतिक भाषण देने के बजाय उन्होंने युवाओं से सीधे बातचीत की। सवाल राजनीति से लेकर निजी पसंद तक पहुंचे। पिज्जा, पास्ता और डाइट कोक की पसंद बताई। परिवार की बातें कीं और छात्रों के साथ सेल्फी भी ली।

यानी माहौल रैली वाला कम और युवा कनेक्ट वाला ज्यादा था। मीडिया रिपोर्टों में उनके इस अंदाज को ‘कूल डैड’ इमेज से जोड़कर देखा गया।अकाली दल की पुरानी तस्वीर से कितना अलग? अकाली दल की राजनीति लंबे समय तक पंथक मुद्दों और अपने पारंपरिक वोट बैंक के आसपास घूमती रही है। सुखबीर बादल भी इसी राजनीतिक पहचान के प्रमुख चेहरों में रहे हैं, लेकिन अब पार्टी की नजर उस पीढ़ी पर है, जो सोशल मीडिया और कॉलेज कैंपस की राजनीति के दौर में बड़ी हुई है।

इसीलिए सुखबीर का नया अंदाज सिर्फ कपड़े बदलने तक सीमित नहीं है। बात करने की भाषा बदली है, मंच बदला है और टारगेट भी बदला है।

पहले 43 रैलियां, अब Gen-Z पर फोकस अकाली दल ने पहले अपने पारंपरिक आधार तक पहुंच बनाने के लिए 43 रैलियां कीं। अब पार्टी Gen-Z को जोड़ने पर जोर दे रही है। ‘वाइब पंजाब दी’ इसी रणनीति का हिस्सा है। 7 अक्टूबर को मोगा के कार्यक्रम में भी सुखबीर बादल युवाओं के बीच इसी बदले अंदाज में पहुंचे। वहां उन्होंने मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े वादे किए।

पढ़िए सुखबीर बादल ऐसा क्यों कर रहे…

  • पंथक वोट बैंक से दूरी: बेअदबी और नशे के मुद्दों ने अकाली दल के पारंपरिक पंथक आधार को नुकसान पहुंचाया। 2015 की बेअदबी की घटनाओं और उसके बाद हुए पुलिस फायरिंग के मामलों को लेकर अकाली नेतृत्व लगातार विपक्ष के निशाने पर रहा। नशे का मुद्दा भी पार्टी के खिलाफ बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना।

  • 10 साल में बदला चुनावी प्रदर्शन: 2012 में SAD ने 56 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। 2017 में यह आंकड़ा घटकर 15 रह गया और 2022 में पार्टी सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई। यानी एक दशक में विधानसभा में पार्टी की ताकत 56 से 3 सीटों तक आ गई।

  • पंथक वोट में बिखराव: अब पंथक राजनीति में अकाली दल के सामने दूसरे समूह और नए राजनीतिक दावेदार भी हैं। इससे पारंपरिक वोट बैंक को एकजुट रखना चुनौती बन गया है।

  • युवा वोटर पर नजर: ऐसे में 2027 से पहले पार्टी का फोकस सिर्फ पुराने वोट बैंक पर नहीं है। ‘वाइब पंजाब दी’ के जरिए कॉलेजों और Gen-Z तक पहुंच बनाई जा रही है। सुखबीर का बदला अंदाज इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पुराना पंथक आधार कमजोर हुआ तो अब नई पीढ़ी से कनेक्ट बनाने की कोशिश है।

सुखबीर बादल की पर्सनल छवि क्यों कमजोर हुई…

  • 2015 की बेअदबी और बहिबल कलां-कॉट्कापुरा फायरिंग: उस समय सुखबीर डिप्टी CM और गृह मंत्री थे। इन घटनाओं को लेकर उन पर राजनीतिक और पंथक जवाबदेही का सवाल लगातार उठता रहा।

  • डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को माफी का विवाद: 2007 के विवाद में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को माफी दिए जाने के फैसले ने अकाली नेतृत्व की पंथक साख को नुकसान पहुंचाया और बाद में यह फैसला वापस लेना पड़ा।

  • अकाल तख्त की कार्रवाई: 2024 में अकाल तख्त ने 2007-17 के अकाली शासन में हुई गलतियों के लिए सुखबीर को धार्मिक दंड दिया। इससे व्यक्तिगत स्तर पर भी विवाद उनके साथ जुड़ गया।

  • पार्टी की लगातार चुनावी गिरावट: 2012 में सत्ता, फिर 2017 में 15 और 2022 में सिर्फ 3 सीटें। इससे नेतृत्व और रणनीति पर सवाल बढ़े।

  • पार्टी के भीतर नेतृत्व पर सवाल: 2024 में बागी अकाली नेताओं ने खुले तौर पर कहा था कि पहले लोग बादल के नाम पर वोट देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह पार्टी के अंदर की धारणा को भी दिखाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे उपलब्धियां

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित …

जालंधर में स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने मैनेजर के सिर पर हमला:डंडे से वार,वीडियो वायरल होने पर फिरोजपुर रेल मंडल ने बैठाई जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर स्थित लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलाने को लेकर शुरू …

जालंधर में महिला का बैग छीनकर भागे बदमाश:स्कूटी पर आए दो युवक, पीछे से की स्नैचिंग; शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट सदर बाजार की मुख्य मार्केट में स्कूटी सवार दो बदमाश …

बड़ी खबर : पंजाब को मिला रेगुलर DGP, गौरव यादव की नियुक्ति के आदेश जारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब पुलिस के प्रमुख पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब …

Nana Patekar को विराट और सचिन ने किया आखिरी सलाम, कहा- उनकी 2 चीजें जमाना याद रखेगा

स्पोर्ट्स , (PNL) : नाना पाटेकर के निधन पर क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर …

मोहाली में पार्क में मिली सिर कटी लाश:सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने देखी; पुलिस बोली- हत्या की गई

मोहाली , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर स्थित पीरमुछल्ला नेचर पार्क में गुरुवार सुबह गर्दन कटी …

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, गुजरात में छिपकर रह रहा था

अमृतस​र, (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी …

रेप केस में फंसे चावला के खिलाफ SIT गठित:फरीदकोट के SSP करेंगे नेतृत्व, महिला ने लगाया था बंधक बनाने और धमकाने का आरोप

अमृतस​र , (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ …

राजोआना की दया याचिका पर 28 को सुनवाई:फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग, केंद्र ने जताया विरोध; कहा- फैसला लेना अनुकूल नहीं होगा

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला …

LPU हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:सरकार सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपियों पर कार्रवाई का देना होगा हिसाब; अब तक 11 गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में आज पंजाब एंड …

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का शक्ति प्रदर्शन: दरबार साहिब में माथा टेका; सचिन पायलट ने कार ड्राइव कर सबको मैसेज दिया

चंडीगढ़, (PNL) : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने पंजाब …

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए थे 4-5 लोग, मेरी दीवार खराब कर गए

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में कुछ …

दुखद खबर : मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले बंगले में सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए थे, पढ़ें

गोवा, (PNL): बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!