लुधियाना में बदमाशों ने बोलेरो पिकअप लूटी:एक्सीडेंट करने की बात कही, ड्राइवर को घेरकर पीटा; गाड़ी लेकर फरार
Punjab News Live -PNL
October 26, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना
लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने एक्सीडेंट का आरोप लगाकर महिंद्रा पिकअप ड्राइवर और उसके साथी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी पिकअप की चाबी छीनकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना मोती नगर थाना क्षेत्र के 100 फुटा इलाके की है।पिकअप ड्राइवर सोनू अपने साथी के साथ खाना लेने जा रहा था। इसी दौरान 5-6 बदमाशों ने उसे घेरकर पिकअप से बाहर खींच लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसकी गाड़ी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाइक सवार पीछे से आए और उन्होंने मोटरसाइकिल गाड़ी के आगे लगा दी।
मोटरसाइकिल गाड़ी के आगे लगा दी सोनू का कहना है कि वह रविवार को अपने साथी के साथ जा रहा था, तभी बाइक सवार पीछे से आए। उन्होंने मोटरसाइकिल गाड़ी के आगे लगा दी। उन्होंने आते ही कहा कि तुमने पीछे एक्सीडेंट किया है और सीधे मारपीट शुरू कर दी।
पिकअप की चाबी छीनी और गाड़ी लेकर फरार सोनू ने बताया कि उसे नहीं पता कि वे लोग कौन थे। मारपीट करने के बाद उन्होंने पिकअप की चाबी छीनी और गाड़ी लेकर फरार हो गए। सोनू का कहना है कि उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने लगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है और वारदात के मकसद का पता लगाया जा रहा है।