लुधियाना में गुरुद्वारे के गेट पर फायरिंग:नकाबपोश हमलावर ने चलाईं गोलियां, गुरुद्वारा प्रमुख के लिए धमकी भरी चिट्ठी फेंकी
Punjab News Live -PNL
October 27, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना
लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर एक युवक ने गोलियां चलाईं। इस दौरान 2 फायर किए गए। युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। फायरिंग करने के बाद उसने गेट पर धमकी भरी चिट्ठी फेंकी। इसका वीडियो भी सामने आया है।युवक द्वारा फेंकी गई चिट्ठी में गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा अमरजीत सिंह और अकाली दल बादल के वर्कर गुरिंदर सिंह रूमी को जान से मारने की धमकी दी गई है।मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लुधियाना देहात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि युवक कहां से आया था।
गुरुद्वारा के गेट के अंदर चिट्ठी फेंकता हुआ बदमाश।
CCTV में क्या दिख रहा है 2 पॉइंट में पढ़िए…
बदमाश गेट के अंदर चिट्ठी फेंकता है: मामला जगराओं के गांव गगड़ा का है। सोमवार देर रात एक युवक गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी पहुंचता है। पहले वह गेट के अंदर चिट्ठी फेंकता है। इसके बाद इधर-उधर देखकर गन निकालता है। फिर वह गोली चलाने के लिए पिस्तौल तान देता है। इसके बाद वह रुककर गन चेक करता है।गेट पर दो गोलियां चलाईं: इस दौरान उसके हाथ से गन गिर जाती है। वह उसे उठाता है और दोबारा गोलियां चलाने की कोशिश करता है। वह दो-तीन बार बंदूक चेक करता है। इसके बाद दो राउंड फायर करके भाग जाता है।