Sunday , September 20 2026
Breaking News

पूरे सत्र के लिए निलंबित होने के बाद आप सांसद सुशील रिंकू का बड़ा बयान, बोले-सस्पेंड होने पर मुझे कोई अफसोस नहीं, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को गुरुवार को संसद के शेष मानसून सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है. दिल्ली सेवा विधेयक के लोकसभा में पारित होने के बाद वह सदन के वेल में आ गए और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पर कागज फाड़कर फेंक दिए.

विधेयक पारित होने के तत्काल बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया, आम आदमी पार्टी के सदस्य रिंकू ने कागज फेड़कर आसन के सामने फेंका है. इनको निलंबित किया जाए. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर हंगामा करने के लिए राज्यसभा से पार्टी सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से पहले ही पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है. लिहाजा सुशील कुमार रिंकू पूरे सत्र के लिए निलंबित होने वाले AAP के दूसरे नेता हैं.

निलंबन की कार्रवाई होने के बाद AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि जब निर्वाचित सरकार की शक्तियां गैर-निर्वाचित और नौकरशाहों को दी जाती हैं तो यह एक तरह से संविधान का अपमान है. उन्होंने कहा कि अदालत तय करेगी कि कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं?  मुझे इस बात का अफसोस नहीं है कि लोगों के लिए आवाज उठाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुझे निलंबित कर दिया गया.

कौन हैं सुशील कुमार रिंकू?

सुशील कुमार रिंकू पंजाब के जालंधर की लोकसभा सीट से सांसद हैं. AAP से पहले वह कांग्रेस में थे, लेकिन पार्टी विरोधी एक्टिविटी की वजह से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था. 10 मई को जालंधर में हुए लोकसभा उपचुनाव जीतकर वह संसद पहुंचे थे. मौजूदा संसद सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को सदस्य के रूप में शपथ ली थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर में छह थानों के SHO’s का तबादला, CP सतिंदर सिंह ने जारी किए आदेश, देखें

पंजाब के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत की श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी 20 सितंबर को

जालंधर, (PNL): पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत का …

‘गारंटियों से ज्यादा काम किया’ लुधियाना से AAP का 2027 चुनावी बिगुल, CM मान ने जारी किया चुनावी पंपलेट

लुधियाना, (PNL) : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी …

Abhishek Sharma का International Cricket में सबसे तेज शतक,AB de Villiers का रिकॉर्ड टूटा

स्पोर्ट्स, (PNL) : अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!