Sunday , November 1 2026
Breaking News

पीएम ने पंजाब के धावक गुरविंदर सिंह से की बात:100 मीटर रेस बनाया है नेशनल रिकॉर्ड, जानी संघर्ष की कहानी

 चंडीगढ़  , (PNL) :  100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय धावक गुरिंदरवीर सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम मन की बात में उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जिक्र किया और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने गुरिंदरवीर के संघर्ष, प्रेरणा और खेल यात्रा के बारे में जाना। अब सारी बात को क्रमवार जानिए – बातचीत में गुरिंदरवीर सिंह ने बताया कि वह भारतीय नौसेना में पेटी ऑफिसर हैं। उन्होंने हाल ही में 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड की बाधा तोड़ने वाले पहले भारतीय धावक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश ट्रैक और वर्दी, दोनों के माध्यम से देश की सेवा करने की है।

गुरिंदरवीर ने बताया कि वह महान धावक मिल्खा सिंह की संघर्ष गाथाएं सुनते हुए बड़े हुए हैं। उनके परिवार में भी खेलों का माहौल रहा है। उनके पिता और दादा दोनों खेलों से जुड़े रहे हैं, जिससे उन्हें बचपन से ही खेलों के प्रति लगाव पैदा हुआ।उन्होंने कहा कि हर साल दिवाली और नए साल पर घर की सफाई के दौरान वह अपने पिता के मेडल और ट्रॉफियां साफ करते थे। उन ट्रॉफियों को देखकर उनके मन में जिज्ञासा पैदा होती थी और वह अपने पिता से पूछते थे कि यह ट्रॉफी कहां जीती गई और यह मेडल किस प्रतियोगिता में मिला। तब उनके पिता उन्हें अपनी खेल यात्रा और संघर्ष की कहानियां सुनाते थे। गुरिंदरवीर ने बताया कि उन कहानियों से प्रेरित होकर उन्होंने भी खेलों में आगे बढ़ने का सपना देखा। वह अपने पिता से कहते थे कि उन्हें भी दौड़ और खेलों में हिस्सा लेना है। इसके बाद उनके पिता उन्हें अभ्यास के लिए साथ ले जाने लगे और खेलों में सीखी हुई बातें सिखाने लगे। यही प्रेरणा और मेहनत आगे चलकर उन्हें भारत का सबसे तेज धावक बनाने में सहायक बनी।

मैने कहा था टीवी में मुझे ढूंढोगे मैंने उसैन बोल्ट ( सेवानिवृत जमैका के धावक) का रिकॉर्ड टूटता हुआ देखा। एक स्टोरी ऐसी फनी है। मैं टीवी देख रहा था। मम्मी ने टीवी बंद कर दिया। बोलीं, अभी पढ़ने का टाइम हो गया है, आप पढ़ो। मैंने कहा, आप टीवी नहीं देखने देते, एक दिन ऐसा आएगा कि आप मुझे टीवी पर ढूंढोगे और गुरिंदरवीर सिंह दौड़ रहा होगा। मुझे भी खुशी होती है कि जब मेरी मां मुझे टीवी पर दौड़ते देखती है। मोदी ने कहा कि शानदार बात है आपकी।

अपने सपने को पिता ने मेरे में देखा

गुरविंदर ने कहा कि मिडिल क्लास फैमिली है। मेरे फादर वॉलीबॉल खेलते थे। घर की प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने सपना अधूरा छोड़ दिया। उन्होंने मेरे अंदर सपना देखा कि मेरा बेटा इसे पूरा करेगा। मैं उनसे बात करता था, सुनता था कि मिल्खा सिंह इतनी मेहनत करते थे। मैं उन्हें कहता था कि मैं भी आपका सपना पूरा करूंगा।

वह कहते थे कि सपना ऐसे पूरा नहीं होता है। उसके लिए हार्ड वर्क करना पड़ता है। मेहनत करनी पड़ती है। मिल्खा सिंह खून की उल्टियां करते थे। सारा-सारा दिन ट्रेनिंग करते थे। वह चीजें मुझे इंस्पायर करती थीं। मेरे फादर मुझे इंस्पायर करते थे। मैं अपने देश के लिए भागूं और मेडल लाऊं।

100 मीटर इंडियन के लिए नहीं

जब मैंने 100 मीटर रेस को चुना था तो सब कहते थे कि 100 मीटर इवेंट इंडियन का नहीं है। इंडियन की बॉडी इसके लिए नहीं बनी। मैं और मेरे फादर हमेशा कहते थे कि गुरिंदरवीर हमने इसे चूज किया है। हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। जो पिता ने विश्वास दिखाया, वह मैंने घर में दिखा दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!