न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को कई मैच जिताए अब इन दिग्गज खिलाड़ियों के बेटे भारत की जर्सी में नजर आएंगे. जानिए क्या है मामला?
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे अब टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे. दोनों ही खिलाड़ियों के बेटों को अंडर 19 टीम में जगह मिली है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान हुआ है जिसमें 15 खिलाड़ियों का सेलेक्शन हुआ है. इसमें आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ का नाम भी शामिल है.
आर्यवीर सहवाग की बात करें तो वो ओपनिंग बल्लेबाज हैं. अपने पिता की तरह वो भी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वहीं राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. वो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर 19 टीम को वनडे सीरीज 21 सितंबर से खेलनी है. तीन मैचों की ये सीरीज राजकोट में होगी. पहला वनडे 18, दूसरा वनडे 21 और तीसरा वनडे 23 सितंबर को खेला जाएगा.
भारत की अंडर 19 टीम का स्क्वाड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकटा और काव्य पटेल.