Friday , October 9 2026
Breaking News

जालंधर में स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने मैनेजर के सिर पर हमला:डंडे से वार,वीडियो वायरल होने पर फिरोजपुर रेल मंडल ने बैठाई जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर स्थित लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत ने बीटीपीएन (पेट्रोल टैंक वैगन) के ट्रेन मैनेजर (गार्ड) रवि के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे स्टेशन परिसर में भारी हंगामा हुआ। हमले के दौरान ट्रेन मैनेजर के हाथ से मोबाइल फोन गिर गया और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिरोजपुर मंडल के डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर (डीओएम) गुरशरण पाठक ने दोनों कर्मचारियों को तलब किया है। वहीं, जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि ईंधन से भरा बीटीपीएन रैक दिनभर लोहियां स्टेशन पर ही खड़ा रहा।

यह घटना फिरोजपुर रेल मंडल से जम्मू जा रही बीटीपीएन ट्रेन से जुड़ी है, जो सुबह करीब 11 बजे लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन को आगे रवाना करने या स्टेशन पर रोकने को लेकर कंट्रोल रूम या स्टेशन मास्टर की तरफ से कोई स्पष्ट संदेश नहीं मिल रहा था। ट्रेन मैनेजर रवि वॉकी-टॉकी के जरिए लगातार स्टेशन सुपरिंटेंडेंट से दिशा-निर्देश मांग रहे थे, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने भी संपर्क करने की कोशिश की, मगर उन्हें भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।इसके बाद प्वाइंट्समैन के माध्यम से स्टेशन सुपरिंटेंडेंट को मैसेज भेजा गया। वहां से सूचना मिली कि पहले किसी दूसरी ट्रेन को निकाला जाएगा। लगातार भ्रम की स्थिति बनी रहने पर ट्रेन मैनेजर रवि खुद स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत के पास पहुंचे।

ट्रेन मैनेजर ने विनम्रतापूर्वक पूछा कि यदि ट्रेन को दूसरी गाड़ी के लिए रोका जा रहा है, तो उन्हें इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी जाए। इतनी सी बात सुनते ही स्टेशन सुपरिंटेंडेंट गुस्से में आ गए और उन्होंने ट्रेन मैनेजर पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा लगते ही ट्रेन मैनेजर के हाथ से फोन छूटकर गिर गया और मौके पर हंगामा मच गया। इस घटना के बाद जम्मू जाने वाला बीटीपीएन का रैक पूरा दिन लोहियां स्टेशन पर ही अटका रहा। फिलहाल फिरोजपुर रेल मंडल मुख्यालय में इस पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे उपलब्धियां

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित …

सुखबीर बादल का रॉक स्टार अंदाज:पैंट-शर्ट, पिज्जा-कोक और युवाओं के साथ सेल्फी; विधानसभा चुनाव से पहले Gen-Z पर फोकस

 जालंधर , (PNL) : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने युवाओं से …

जालंधर में महिला का बैग छीनकर भागे बदमाश:स्कूटी पर आए दो युवक, पीछे से की स्नैचिंग; शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट सदर बाजार की मुख्य मार्केट में स्कूटी सवार दो बदमाश …

बड़ी खबर : पंजाब को मिला रेगुलर DGP, गौरव यादव की नियुक्ति के आदेश जारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब पुलिस के प्रमुख पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब …

Nana Patekar को विराट और सचिन ने किया आखिरी सलाम, कहा- उनकी 2 चीजें जमाना याद रखेगा

स्पोर्ट्स , (PNL) : नाना पाटेकर के निधन पर क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर …

मोहाली में पार्क में मिली सिर कटी लाश:सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने देखी; पुलिस बोली- हत्या की गई

मोहाली , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर स्थित पीरमुछल्ला नेचर पार्क में गुरुवार सुबह गर्दन कटी …

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, गुजरात में छिपकर रह रहा था

अमृतस​र, (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी …

रेप केस में फंसे चावला के खिलाफ SIT गठित:फरीदकोट के SSP करेंगे नेतृत्व, महिला ने लगाया था बंधक बनाने और धमकाने का आरोप

अमृतस​र , (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ …

राजोआना की दया याचिका पर 28 को सुनवाई:फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग, केंद्र ने जताया विरोध; कहा- फैसला लेना अनुकूल नहीं होगा

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला …

LPU हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:सरकार सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपियों पर कार्रवाई का देना होगा हिसाब; अब तक 11 गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में आज पंजाब एंड …

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का शक्ति प्रदर्शन: दरबार साहिब में माथा टेका; सचिन पायलट ने कार ड्राइव कर सबको मैसेज दिया

चंडीगढ़, (PNL) : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने पंजाब …

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए थे 4-5 लोग, मेरी दीवार खराब कर गए

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में कुछ …

दुखद खबर : मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले बंगले में सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए थे, पढ़ें

गोवा, (PNL): बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!