जालंधर , (PNL) : जालंधर की मुस्लिम कॉलोनी में 2 गाड़ियों स्कार्पियो और फॉर्च्यूनर में रेस देखने को मिली। इस दौरान स्कार्पियो भीड़ वाले बाजार मुस्लिम कॉलोनी में घुस गई। इस दौरान ड्राइवर ने एक महिला और 1 बच्ची को कुचल दिया। दोनों के सिर हाथ और पैर में चोट लगी है। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों को लोगों ने प्राइवेट अस्पताल HP में दाखिल करवाया है। मामला देर रात 10 बजे के बाद का है। थाना रामामंडी पुलिस ने इस मामले में स्कार्पियों सवार 2 युवकों को राउंडअप किया है। हालांकि पुलिस अभी इनकी पहचान और हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि फार्च्यूनर गाड़ी में गैंगस्टर अमन फतेह गैंग के सदस्य स्कार्पियो सवार युवकों का पीछा कर रहे थे। सूर्य एन्क्लेव से ये पीछा शुरू हुआ था। इस दौरान बचने के स्कार्पियो सवारों ने गाड़ी को दमोरिया पुल की तरफ दौड़ा लिया। इन्होंने रविदास स्कूल के पास भी एक रेहड़ी को टक्कर मारी। युवक कपूरथला के रहने वाले हैं। शहर की जाकारी न होने से इन्होंने स्कार्पियो को तंग बाजार मुस्लिम कालोनी में घुसा था। यहां जाम की स्थिति थी जिससे रेहड़ के पास खड़ी एक महिला और बच्ची को टक्कर मारते हुए स्कार्पियो आगे फंस गई। गाड़ी से 2 बैग भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया कि बैग में क्या मिला है और दोनों की आपस में क्या दुश्मनी थी। थाना रामामंडी एसएचओ का कहना है कि अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद हर चीज के बारे में खुलासा कर दिया जाएगा।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार, पीछे का शीशा पूरी तरह टूटा।
2 किलोमीटर से चल रहा था स्कार्पियो-फार्च्यूनर के बीच पीछा बता दें कि स्कार्पियों सवारों का पीछा फार्च्यूनर सवार 2 किलोमीटर पीछे से कर रहे थे। सूर्या एन्कलेव से पीछा शुरू हुआ और मुस्लिम कॉलोनी में जाकर खत्म हुआ। भीड़ होने के चलते स्कार्पियो सवार युवक यहां फंस गए लेकिन फार्च्यूनर सवार वहां से भाग निकले। घायल के ससुर बोले-सब्जी लेने बाजार गई थी बहू घायल महिला के ससुर मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और उसके पीछे आ रही फॉर्च्यूनर कार के बीच पीछा चल रहा था। स्कॉर्पियो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी उनकी बहू व बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी बोले- कानूनी कार्रवाई की जाएगी थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से मुस्लिम कॉलोनी में एक महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।