Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में स्कॉर्पियो ने महिला-बच्ची को कुचला CCTV:दोंनों रेहड़ी के पास खड़ी थीं, अमन फतेह गैंग 2 KM से कर रही थी पीछा

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मुस्लिम कॉलोनी में 2 गाड़ियों स्कार्पियो और फॉर्च्यूनर में रेस देखने को मिली। इस दौरान स्कार्पियो भीड़ वाले बाजार मुस्लिम कॉलोनी में घुस गई। इस दौरान ड्राइवर ने एक महिला और 1 बच्ची को कुचल दिया। दोनों के सिर हाथ और पैर में चोट लगी है। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों को लोगों ने प्राइवेट अस्पताल HP में दाखिल करवाया है। मामला देर रात 10 बजे के बाद का है। थाना रामामंडी पुलिस ने इस मामले में स्कार्पियों सवार 2 युवकों को राउंडअप किया है। हालांकि पुलिस अभी इनकी पहचान और हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि फार्च्यूनर गाड़ी में गैंगस्टर अमन फतेह गैंग के सदस्य स्कार्पियो सवार युवकों का पीछा कर रहे थे। सूर्य एन्क्लेव से ये पीछा शुरू हुआ था। इस दौरान बचने के स्कार्पियो सवारों ने गाड़ी को दमोरिया पुल की तरफ दौड़ा लिया। इन्होंने रविदास स्कूल के पास भी एक रेहड़ी को टक्कर मारी। युवक कपूरथला के रहने वाले हैं। शहर की जाकारी न होने से इन्होंने स्कार्पियो को तंग बाजार मुस्लिम कालोनी में घुसा था। यहां जाम की स्थिति थी जिससे रेहड़ के पास खड़ी एक महिला और बच्ची को टक्कर मारते हुए स्कार्पियो आगे फंस गई। गाड़ी से 2 बैग भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया कि बैग में क्या मिला है और दोनों की आपस में क्या दुश्मनी थी। थाना रामामंडी एसएचओ का कहना है कि अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद हर चीज के बारे में खुलासा कर दिया जाएगा।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार, पीछे का शीशा पूरी तरह टूटा।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार, पीछे का शीशा पूरी तरह टूटा।

2 किलोमीटर से चल रहा था स्कार्पियो-फार्च्यूनर के बीच पीछा बता दें कि स्कार्पियों सवारों का पीछा फार्च्यूनर सवार 2 किलोमीटर पीछे से कर रहे थे। सूर्या एन्कलेव से पीछा शुरू हुआ और मुस्लिम कॉलोनी में जाकर खत्म हुआ। भीड़ होने के चलते स्कार्पियो सवार युवक यहां फंस गए लेकिन फार्च्यूनर सवार वहां से भाग निकले। घायल के ससुर बोले-सब्जी लेने बाजार गई थी बहू घायल महिला के ससुर मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और उसके पीछे आ रही फॉर्च्यूनर कार के बीच पीछा चल रहा था। स्कॉर्पियो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी उनकी बहू व बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी बोले- कानूनी कार्रवाई की जाएगी थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से मुस्लिम कॉलोनी में एक महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!