Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर में युवती से गैंगरेप के तीन आरोपी अरेस्ट:अगवा कर कार में किया था रेप, अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में एक युवती से कार में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना 8 की पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोइंदवाल साहिब निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, बलदेव नगर निवासी करण मेहरा और उपकार नगर निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को सिविल अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने एक लड़की को कार में जबरन बिठाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ रेप किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।

पीड़िता ने 5 से 6 लोगों पर लगाया था आरोप

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने जग्गा नामक व्यक्ति सहित 5 से 6 युवकों पर रेप का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, जगजीत अपने साथियों के साथ उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया, जहां कार में मौजूद सभी आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जग्गा का असली नाम जगजीत सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब है।

इसके बाद पुलिस ने जगजीत को गिरफ्तार किया। साथ ही करण मेहरा निवासी बलदेव नगर और अर्जुन निवासी उपकार नगर को भी पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने भी जगजीत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!