Tuesday , July 21 2026
Breaking News

जालंधर में बच्चों के झगड़े में चली ईंटे, महिला घायल:सिर में लगे 4 टांके; मां-बेटी ने जान को बताया खतरा; पुलिस से सुरक्षा मांगी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की नूरपुर कॉलोनी में बच्चों के झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान एक ईंट महिला के सिर में लगी, जिससे वह घायल हो गई। उसे सिर में चार टांके लगे हैं। घटना रविवार देर रात 10 बजे के करीब की है।घायल महिला की पहचान रजनी के तौर पर हुई है। सिविल अस्पातल में पहुंची रजनी ने बताया कि वह अपने बच्चों को डांट रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर ईंट लग गई। पीड़िता ने कहा कि पड़ोसियों ने बच्चों की लड़ाई में उन पर हमला किया है।

सरकारी सीवरेज को बंद कर दिया

वहीं पीड़िता की बेटी ने बताया कि बच्चों की लड़ाई से विवाद शुरू हुआ। पानी को लेकर हमेशा विवाद होता था, लेकिन देर रात दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इसके साथ ही सरकारी सीवरेज को बंद कर दिया। पीड़िता ने कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

ईंट लगने के चलते जख्मी हुई रजनी सिविल अस्पताल पहुंची और इलाज करवाया।

ईंट लगने के चलते जख्मी हुई रजनी सिविल अस्पताल पहुंची और इलाज करवाया।

सरपंच को बताकर थाना मकसूदां में शिकायत दी

रजनी ने बताया कि घटना के बाद सरपंच को सूचना दी। घटना में सिर पर ईंट लगने से 4 टांके लगे हैं। पड़ोसियों ने छत से ईंटों से हमला किया। पीड़िता के अनुसार एक साल से उनके बीच पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर विवाद चल रहा है। घटना की शिकायत थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

दोबारा कर सकते हैं हमला, जान का खतरा

रजनी ने सिविल अस्पताल में पड़ोसियों पर आरोप लगाया कि वे लोग अभी शांत नहीं हुए हैं और दोबारा उन पर हमला कर सकते हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे और उनकी जान-माल की सुरक्षा करे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!