Thursday , May 14 2026
Breaking News

जालंधर में भिड़े दो पक्ष, हाथापाई तक पहुंची नौबत:परिवार का आरोप- बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकियां दीं; गैंगस्टर बुलाने का कहा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पहले गाली-गलौज और उसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस पहुंची। एक पक्ष ने दूसरे पर गैंगस्टर बुलाने, पिस्तौल दिखाने और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना की शुरुआत कबीर नगर की गलियों में हुई, जहां दो पड़ोसी परिवारों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर उग्र हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, विवाद के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर गाड़ी के साथ पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर चिल्लाते और आरोप लगाते नजर आए।

छेड़ाछाड का लगाया आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग, जिनमें रमेश भगत नामक व्यक्ति का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, उन्हें लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला ने रोते हुए बताया कि उनके बच्चों को डराया-धमकाया जा रहा है। बेटी के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की धमकियां दी जा रही हैं। विरोधी पक्ष ने कुछ अज्ञात युवकों को बुलाया था, जिनके पास हथियार भी थे।

कबीर नगर की गलियों में हंगामे के बाद पहुंची पुलिस।

कबीर नगर की गलियों में हंगामे के बाद पहुंची पुलिस।

दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं, दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल पुलिस को सूचित किया था। हंगामा कर रहे परिवार का कहना है कि उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है और पुलिस प्रशासन भी रसूखदार लोगों के दबाव में काम कर रहा है। महिला ने भावुक होते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार इस टॉर्चर की वजह से खत्म होने की कगार पर है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश की और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि 112 नंबर पर शिकायत मिलने के बाद टीम तुरंत पहुंची थी। फिलहाल पुलिस ने गाड़ियों के नंबर और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या वाकई में हथियारबंद युवक या गैंगस्टर मौके पर बुलाए गए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम से पहले बवाल:पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, BJP नेता बोले- यह हिंदुओं पर अन्याय

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!