Sunday , September 20 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पश्चिम बंगाल की तरह पंजाब में भी चुनाव से पहले SIR का ऐलान, घर-घर जाकर होगा वोटरों का वेरिफिकेशन, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पश्चिम बंगाल की तरह अब पंजाब और चंडीगढ़ में चुनाव आयोग ने 15 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू करने का ऐलान किया है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य में करीब 2.14 करोड़ मतदाता हैं।

SIR के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे, जबकि गलत, फर्जी या दोहराए गए नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे। इससे पहले पंजाब में आखिरी बार 2005 में SIR हुआ था।

पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) अनंदिता मिश्रा ने कहा कि SIR के लिए दो फॉर्म भरे जाएंगे। एक कॉपी मतदाता को दी जाएगी। अगर दरवाजा बंद रहा या घर में नहीं है, तो BLO फॉर्म दरवाजे के अंदर डालेगा। इसके बाद भी अगर वो नहीं मिलते हैं, तो BLO महीने में तीन बार जाएगा।

2025 को जिसका नाम मतदाता सूची में है, उसे फॉर्म भरना होगा। अगर किसी का फॉर्म वापस नहीं मिलता है, तो बीएलओ लिस्ट तैयार करेगा। लिस्ट चार कैटागिरी में बनाएंगे। इसमें डिलीट, शिफ्ट, डेथ, डुप्लीकेट कैटागिरी होगी। उनकी लिस्ट को सार्वजनिक की जाएगी।

31 जुलाई को वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी होगा। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करवाई जा सकेगी। 28 सितंबर तक इनका निपटारा किया जाएगा। 30 सितंबर तक फाइनल वोटर लिस्ट प्रिंट की जाएगी। इसके बाद 1 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!