Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर में पति से परेशान पत्नी ने सुसाइड किया:फंदा लगाने से पहले मायके बात हुई; भाई पहुंचा तो लाश चारपाई पर रखी मिली

जालंधर , (PNL) : जालंधर में घरेलू कलह से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर और ननद पर लगातार मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ननद फरार है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका की पहचान मॉडल टाउन निवासी सरबजीत कौर के रूप में हुई है।

थाने पर पहुंचे परिवार के लोग।

थाने पर पहुंचे परिवार के लोग।

2012 में हुई शादी, पति पीटता सरबजीत कौर की शादी वर्ष 2012 में नूरमहल निवासी बलविंदर कुमार से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। मृतका के भाई जय चंद के अनुसार, बलविंदर कुमार निजी बैंक में काम करता है और शराब पीने का आदी है। वह अकसर नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। सास, ससुर और ननद भी उसका साथ देते थे।

18 जुलाई को पूरे परिवार ने पीटा भाई का आरोप है कि 18 जुलाई को पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर सरबजीत कौर की पिटाई की थी। परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला।

20 जुलाई को की आत्महत्या 20 जुलाई को जय चंद की पत्नी ने सरबजीत कौर को फोन किया तो वह काफी घबराई हुई थी। कुछ देर बाद पति बलविंदर कुमार ने फोन कर बताया कि सरबजीत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो महिला का शव चारपाई पर रखा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू हुई। अभी दोनों बच्चे नाना-नानी के पास रह रहे हैं।

तीन आरोपी गिरफ्तार, ननद फरार पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर BNS की धारा 108, 238 और 61(2) के तहत केस दर्ज किया। पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ननद नीलो की तलाश में छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी गुरमीत राम ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!