Sunday , October 11 2026
Breaking News

लुधियाना में स्नैचर को अर्द्धनग्न कर खंभे से बांधा:पब्लिक ने धुनाई की, 2 घंटे तक पूछताछ; बाइक सवार से झपटा था मोबाइल

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बाइक सवारों से तीन झपटमारों ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, बाइक सवार यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए पीछा कर तीनों झपटमारों को पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

यात्रियों ने झपटमारों से अपना मोबाइल वापस बरामद कर लिया, लेकिन इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं, लोगों ने एक झपटमार को पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई की और उसके कपड़े उतारकर उसे अर्धनग्न हालत में खंभे से बांध दिया। सोमवार शाम करीब दो घंटे तक लोग उसे खंभे से बांधे रखकर पूछताछ करते रहे।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना पता नहीं बताया। इसी बीच कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह आलमगीर रोड पर उनका मोबाइल भी इसी व्यक्ति ने झपटा था। फिर लोगों ने उसकी धुनाई करनी शुरू की। बाद में उसके परिजन आए और उसे लेकर चले गए। पब्लिक ने पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी। पब्लिक का कहना है कि शिकायत देकर भी कार्रवाई नहीं होती है।

खंभे पर अर्द्धनग्न हालत में बांधा गया झपटमार।

खंभे पर अर्द्धनग्न हालत में बांधा गया झपटमार।

चोर से पूछताछ करते हुए लोग।

चोर से पूछताछ करते हुए लोग।

झपटमार कैसे पकड़ा गया, जानिए…

  • बाइक सवारों को बनाया निशाना: घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित मोटरसाइकिल सवार किसी यात्रा पर निकले थे। आलमगीर रोड के पास अचानक घात लगाकर बैठे तीन झपटमारों ने उन्हें घेर लिया और उनमें से एक का मोबाइल छीन लिया।

  • सवारों ने पीछा करके पकड़ा: मोबाइल छिनते ही बाइक सवारों ने झपटमारों को पकड़ने की कोशिश की। झपटमारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मोटर साइकिल सवार युवकों ने पीछा करके उन्हें पकड़ लिया और उनसे मोबाइल वापस ले लिया।

  • दो साथी भागे, एक हत्थे चढ़ा: आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला कि मोटर साइकिल सवार लोगों ने झपटमारों को पकड़ा तो लोग वहां जमा होने लगे। इसी बीच दो झपटमार मौके से फरार हो गए। तीसरे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ करनी शुरू की।

  • खंभे से बांधकर की धुनाई: आरोपी के पकड़े जाते ही रोज-रोज की स्नैचिंग और चोरी की वारदातों से परेशान स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पब्लिक ने झपटमार को अर्द्धनग्न करके खंभे से बांध दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी धुनाई भी की।

चार झपटमारों का गिरोह सक्रिय

जब लोगों ने झपटमार को खंभे से बांधा तो शुरुआत में वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। आरोप है कि लोगों की सख्ती के बाद उसने कबूल किया कि वह आलमगीर इलाके में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता है। उसने बताया कि उनका चार लोगों का गिरोह है, जो इलाके में मोबाइल झपटने की घटनाएं करता है।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह भी इसी झपटमार ने हथियार दिखाकर उनका मोबाइल छीना था। लोगों का कहना है कि यह गिरोह इलाके में लगातार वारदातें कर रहा है, लेकिन कई बार लोग पुलिस को शिकायत नहीं करते।

2 घंटे बाद परिजन ले गए, पुलिस में नहीं हुई शिकायत

करीब दो घंटे तक खंभे से बंधे रहने के बाद आरोपी के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से गुहार लगाई और हाथ जोड़कर युवक को अपने साथ ले गए। इस पूरी घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि किसी ने भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

बताया जा रहा है कि मोबाइल वापस मिलने के बाद पीड़ितों ने पुलिस की लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए शिकायत दर्ज नहीं कराई और वे अपनी यात्रा पर आगे निकल गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!