Tuesday , July 21 2026
Breaking News

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो गई। चोर दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखा कैश और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारी को चला, जिसके बाद उसने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। शॉाप मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा तो उसने शटर के ताले टूटे हुए देखे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गल्ले का सामान पड़ा जमीन पर।

गल्ले का सामान पड़ा जमीन पर।

चोरों नें 25 से 30 नकद उड़ाए

राजेश शर्मा के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि दुकान का गल्ला जमीन पर गिरा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सामने आया कि चोर गल्ले में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपए की नकदी और कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद बाजार के लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि गश्त बढ़ने से चोरों और लुटेरों में डर पैदा होगा और ऐसी वारदातों में कमी आएगी।

पुलिस आस-पास की सीसीटीवी खंगाल रही

थाना पांच के जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

जालंधर के सबसे व्यस्त रूट पर लगा लंबा जाम:गुरु नानक मिशन चौक से BMC चौक तक वाहन फंसे, यात्री परेशान

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल गुरु नानक मिशन चौक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!