Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां चला दीं। मौके से गोलियों के दो खोल बरामद हुए हैं। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है। बाइक सवार युवकों ने घर पर हमला करने के साथ गली में खड़ी दो कारों के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बूटा पिंड निवासी रेखा ने बताया कि वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान इलाके के कुछ युवक पुरानी कहासुनी की रंजिश में तेज रफ्तार बाइक पर उनकी गली में पहुंचे। घर के बाहर बाइक रोकने के बाद वे नीचे उतरे और गाली-गलौज करने लगे। रेखा ने बताया कि आरोपियों ने पहले तेजधार हथियारों से उनके घर पर हमला कर खिड़की तोड़ दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। डर के कारण वह बच्चों को लेकर घर की छत पर चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने घर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए रेखा।

रेखा ने बताया कि उन्होंने हमले की शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दी। वहीं, थाना नंबर-6 की SHO राजवंत कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मौके से दो खोल बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!